पुष्प अर्पित करके अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और उनके जीवन चरित्र पर विस्तार से चर्चा की।
बुलंदशहर, जेएनएन: भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और उनके जीवन चरित्र पर विस्तार से चर्चा की। खुर्जा के सिटी स्टेशन मार्ग स्थित गौतमनगर में शुक्रवार को काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि वह सच्चे नेता था। जब तक वह राजनीति में रहे, तब तक उन्होंने अपने भाषणों से हर किसी को प्रभावित किया था। भाषण के अलावा उनकी कविताएं भी लोगों को जोश भरती थीं। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर हरजीत सिंह नगराध्यक्ष, पवन कुमार, मुंशीलाल सैनी, सुषमा गौतम, बृजेश सैनी, श्यौराज सिंह, किशन सिंह, रामगोपाल सिंह, विनोद कुमार आदि रहे।