तीन स्थानों पर मारपीट, सात घायल
तीन स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। मामले में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
बुलंदशहर, जेएनएन। तीन स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। मामले में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहीरपाड़ा निवासी सुखवीर और उसके पुत्र अंकित की शुक्रवार शाम पड़ोसी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता-पुत्र पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर एकत्र हुए कॉलोनी के लोगों ने मामला शांत कराया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दूसरी तरफ गांव अग्रवाल में नया खड़ंजा बनाने के साथ-साथ नाली का निर्माण भी हो रहा है। शनिवार को नाली को तोड़ने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों मे मारपीट हुई। इसमें कबीर, गुलजार, सितारा समेत चार लोग घायल हो गए। शोरशराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके अलावा तीसरी मारपीट की घटना शिकारपुर मार्ग स्थित गांव बगराई के निकट हुई। जहां गांव निवासी अशोक की बाइक की साइड कार में लग गई। जिस पर कार सवारों ने अशोक को पीटकर घायल कर दिया। तीनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।