मुठभेड़ में 15 हजारी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में 15 हजारी बदमाश राजू के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में 15 हजारी बदमाश राजू के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके अन्य दो साथी फरार होने में कामयाब रहे।
नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि गुरुवार देर रात उनकी टीम नगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि तीन इनामी बदमाश पैदल ही गांव नीमखेड़ा की ओर से कब्रिस्तान की तरफ आने वाले हैं। देर रात करीब दो बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चे¨कग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। साथ ही उन्होंने पुलिस टीम पर फाय¨रग कर दी। जवाबी फाय¨रग में गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। उसे पुलिस ने दबोच लिया। आरोपित के दो अन्य साथी फरार हो गए। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त राजू पुत्र जयपाल निवासी मोहन नगर वरिष्ठ कालोनी थानेश्वर जनपद कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपित राजू पर एसएसपी ने 15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। उस पर अपने साथियों के साथ मिलकर बुलंदशहर, विभिन्न जनपदों व प्रदेशों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
नगर कोतवाली के कुछ मामलों में वह फरार चल रहा था। फरार हुए दो अन्य बदमाश रमाकांत ¨सह पुत्र जसवंत ¨सह निवासी कवलपुरा थाना धानापुर जनपद चंदौली हाल पता लक्ष्मी नगर ग्यासपुर लुधियाना पंजाब व लक्की पुत्र पवेंद्र निवासी कैलाश नगर कुरुक्षेत्र हरियाणा को भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा। आरोपित राजू को प्राथमिक उपचार के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।