शिकारपुर विधायक और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
Bulandshahr News: शिकारपुर से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का उनके पैतृक गांव सुरजावली में राजकीय सम्मान के ...और पढ़ें

HighLights
पैतृक गांव सुरजावली बुलंदशहर में पुत्र ने दी मुखाग्नि।
कैंसर से जूझ रहे पूर्व मंत्री का बुधवार को हुआ था निधन।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शिकारपुर से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का उनके पैतृक गांव सुरजावली में गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जनप्रतिनिधियों से लेकर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
गांव के इंटर कालेज स्थित मैदान पर चिता को पुत्र ने दी मुखाग्नीि
63 वर्षीय अनिल शर्मा वर्ष 2023 से कैंसर से जूझ रहे थे और दिल्ली स्थित अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा था। बुधवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। देर शाम उनका पार्थिव शरीर बुलंदशहर आवास पर लाया गया। पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटा गया और उनके पैतृक गांव सुरजावली लाया गया।
गांव में पार्थिव शरीर पहुंचने की सूचना मिलते ही रात से ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भीड़ लगी रही। लगभग साढ़े 11 बजे उनकी शव यात्रा गांव के इंटर कालेज स्थित मैदान पर पहुंची। जहां उनके पुत्र कुश शर्मा ने मुखाग्नि दी।
यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: पूर्व राज्य मंत्री और शिकारपुर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन, CM ने जताया शोक
इनकी रही मौजूदगी
- भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष साहब सिंह
- जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर
- केबिनेट मंत्री जयवीर सिंह
- वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण सक्सेना
- पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया
- विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी
- पूर्व प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह
- राज्य सभा सदस्य सुरेंद्र नागर
- सांसद डा. भोला सिंह
- अनूपशहर विधायक संजय शर्मा
- खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह
- जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया
- भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान
- दीपक दुल्हैरा
- दिवाकर सिंह
सहित बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोगों की मौजूदगी रही।
