आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी चुनाव बहिष्कार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया।
संसू, बुलंदशहर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों पूरी होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।
राजेबाबू पार्क में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यकर्ताओं ने काम बंद हड़ताल की। प्रदेश उपाध्यक्ष सावित्री गौतम ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ धोखा कर रही है। अपने 120 दिन के वादे पर खरी नहीं उतर रही है। हमने गत वर्ष 22 अक्टूबर से 22 दिसंबर तक अपनी मानदेय वृद्धि करने व सरकार की वादी खिलाफी के विरोध में आंदोलन किया था। अब मानदेय रोका जा रहा है। इससे उनके समक्ष भुखमरी जैसी समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त है। कहा कि अगर सरकार जल्द से जल्द तीन माह के रोके गए मानदेय का भुगतान कराए। उन्होंने संगठन की मांग जल्द पूरी नहीं होने पर आगामी लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी भी दी। इस दौरान अलका सिरोही, विजय राजे, चंचल व रेखा ¨सह आदि मौजूद रहे।