मांगों को लेकर गरजीं आगंनबाड़ी कार्यकर्ता
बुलंदशहर: महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उप्र के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने र
बुलंदशहर: महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उप्र के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी कर दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को राजेबाबू पार्क में धरना दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर मांगों को अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए लखनऊ में दो व तीन अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की।
इस अवसर पर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सावित्री गौतम ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है और अपने किए वादों पर खरा नहीं उतर रही है और प्रदेश की पौने चार लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार मानदेय बढ़ोतरी की लीपापोती करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खामोश करना चाहती है। अपनी मांगों को लेकर सभी ट्रेड यूनियनों के बनाए गए आंगनबाड़ी बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने प्रदेश भर में मंडलवार सम्मेलन आयोजित कर दो व तीन अक्टूबर को ईको गार्डन आलमबाग लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। जिला महामंत्री रेखा ¨सह ने कहा कि कुपोषण जैसा महत्वपूर्ण कार्य कर रही आंगनबाड़ी सहायिकाओं व मिनी आंगनबाड़ी को एक मजदूर के बराबर भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है। जिला सचिव विजय राजे ने कहा कि केंद्र सरकार ने 1500 रुपये की बढ़ोतरी करके सभी आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी व सहायिकाएं नाखुश है। इस अवसर पर अलका सिरोही, मिथलेश, सुधा शर्मा, सरला देवी, बबली देवी, संगीता गौतम, पुष्पा रानी, सरोज शर्मा, प्रेमलता, मीनू देवी, राजरानी, सुमन, विनय शर्मा, भारती देवी, रेखा रानी आदि मौजूद रही।