मारपीट में घायल वृद्ध ने दम तोड़ा
औरंगाबाद क्षेत्र के गांव रतनपुर में गत शनिवार को मामूली बात को लेकर जीतू और विष्णु पक्ष के बीच लाठी-डंडे और पथराव हो गया था। इसमें 70 वर्षीय जीत सिंह के सिर में डंडा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बुलंदशहर, जेएनएन। औरंगाबाद क्षेत्र के गांव रतनपुर में गत शनिवार को मामूली बात को लेकर जीतू और विष्णु पक्ष के बीच लाठी-डंडे और पथराव हो गया था। इसमें 70 वर्षीय जीत सिंह के सिर में डंडा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। गुरुवार को घायल वृद्ध जीत सिंह की मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि वृद्ध की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।