विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नरौरा परमाणु केंद्र के पास दो और यूनिट लगने से पहले AMU और NPCIL के बीच MOU, बड़े हेल्थ सर्वे की तैयारी

By Abhishek Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 31 Oct 2026 01:18 PM (IST)

Narora Atomic Power Station: नरौरा परमाणु बिजलीघर के पास दो और यूनिटों का प्रस्ताव है। इससे पूर्व की गतिविधियों में ...और पढ़ें

MOU पर हस्ताक्षर के दौरान आयोजित कार्यक्रम में एएमयू के रजिस्ट्रार प्रो. असीम जफर, वीसी प्रो. नईमा खातून एवं नरौरा परमाणु केंद्र के निदेशक अमरनाथ ठाकुर। सौ. एनएपीएस

MOU पर हस्ताक्षर के दौरान आयोजित कार्यक्रम में एएमयू के रजिस्ट्रार प्रो. असीम जफर, वीसी प्रो. नईमा खातून एवं नरौरा परमाणु केंद्र के निदेशक अमरनाथ ठाकुर। सौ. एनएपीएस

HighLights

  1. NPCIL और AMU के बीच स्वास्थ्य सर्वेक्षण हेतु समझौता।

  2. नई यूनिटों की प्री-प्रोजेक्ट गतिविधियों का हिस्सा।

संवाद सूत्र, नरौरा (बुलंदशहर)। नरौरा परमाणु बिजली घर (Narora Atomic Power Station) के पास दो और यूनिट लगाने का प्रस्ताव है। इससे पूर्व आसपास के क्षेत्र में जनस्वास्थ्य और खानपान की स्थिति का व्यापक आकलन करने के लिए न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है।

यह इन दो यूनिटों से संबंधित प्री प्रोजेक्ट गतिविधियों में से एक है। इस सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़े क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और सकारात्मक सुधार में बहुत उपयोगी होंगे।

शुक्रवार को एनएपीएस गेस्ट हाउस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान ''एपिडेमियोलाजिकल हेल्थ सर्वे एंड डाइटरी सर्वे अराउंड एनएपीएस'' विषयक सहमति पत्र (MOU) पर औपचारिक हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर एनएपीएस की ओर से केंद्र निदेशक अमरनाथ ठाकुर तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव (रजिस्ट्रार) प्रो. असीम जफर ने हस्ताक्षर किए।

एमओयू का मुख्य ध्येय ''बेहतर डेटा, स्वस्थ लोग, मजबूत एनपीएस'' की थीम के साथ स्थानीय आबादी के स्वास्थ्य सूचकांकों और आहार संबंधी आदतों का वैज्ञानिक अध्ययन कर बेहतर स्वास्थ्य नीतियों की नींव रखना है।

कार्यक्रम के दौरान एएमयू की कुलपति (VC) प्रो. नईमा खातून, प्रो. एम. अतहर अंसारी तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अली जाफर आब्दी मौजूद रहे। वहीं, एनएपीएस की ओर से डाॅ. राजेश भास्कर, वाईपी गौतम, एमवीबीएस प्रसाद, पदम सिंह तथा आशुतोष तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह सर्वेक्षण नरौरा में स्थापित होने वाली दो नई इकाइयों के प्री प्रोजेक्ट गतिविधियों में से एक है। इस सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़े क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और सकारात्मक सुधार में बेहद कारगर सिद्ध होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।