अमित शाह ने कहा, चार साल का हिसाब मांगने वाले राहुल पहले चार पीढ़ियों का हिसाब दें
बुलंदशहर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण का भी संकल्प दोहराया।
By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 05:39 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 05:39 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि चार साल का हिसाब मांगने वाले राहुल बाबा पहले चार पीढ़ियों का हिसाब दें। उन्होंने अयोध्या में 42 एकड़ भूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराया। शाह ने गठबंधन पर भी जमकर तंज कसे।
51 कार्यालयों का उद्घाटन
अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के प्रभारी जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने हवन में आहुति देकर प्रदेशभर में भाजपा के 51 कार्यालयों का उद्घाटन किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि राम मंदिर की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। इसके निर्माण में कांग्रेस के नेता अड़ंगा लगा रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं का बखान किया। कहा कि उज्ज्वला योजना, गांवों के विद्युतीकरण और शौचालय निर्माण से आमजन को लाभ हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश से पलायन की समस्या का हल योगी सरकार ने कर दिया है। एंटी रोमियो स्कवाड छेड़खानी करने वालों को सबक सिखा रहा है। शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया।
गठबंधन समेत पूरे विपक्ष को घेरा
अमित शाह ने गठबंधन समेत पूरे विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी, एचडी देवगौड़ा का यूपी में क्या काम। ये लोग यहां क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें बुआ-बबुआ को नहीं जनता को जवाब देना है। राहुल गांधी उनके सबसे ज्यादा निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि दस साल तक राहुल बाबा की सरकार थी तब आल्या, माल्या, जमाल्या देश में आतंक फैला रहे थे। हमसे चार साल का हिसाब मांगने वाले राहुल पहले चार पीढ़ियों का जवाब दें। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुल चार मिनट के भाषण में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें