Move to Jagran APP

खेलों से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है: राणा

छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए खेल-कूद प्रतियोगिताओं का हर स्तर पर बड़ा महत्व होता है। खेल न सिर्फ टीम भावना सिखाते हैं अपितु शरीर तथा मान को स्वस्थ्य रखते है। प्रत्येक खिलाड़ी एवं टीम को खेल प्रतियोगिताओं में टीम भावना के साथ प्रतिभाग करना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 08:17 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 06:22 AM (IST)
खेलों से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है: राणा
खेलों से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है: राणा

बुलंदशहर, जेएनएन। छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए खेल-कूद प्रतियोगिताओं का हर स्तर पर बड़ा महत्व होता है। खेल न सिर्फ टीम भावना सिखाते हैं, अपितु शरीर तथा मान को स्वस्थ्य रखते है। प्रत्येक खिलाड़ी एवं टीम को खेल प्रतियोगिताओं में टीम भावना के साथ प्रतिभाग करना चाहिए। जो खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता में टीम भावना के साथ खेलते हैं वो हमेशा बुलंदी पर पहुंचते हैं। यह विचार मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य महेंद्र सिंह राना ने 72वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों से व्यक्त किए।

loksabha election banner

नगर के मुस्लिम इंटर कालेज में चल रही तीन दिवसीय 72वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन पर शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य महेंद्र सिंह राणा व विशिष्ट एडीआइओएस डा. पूरन सिंह व कालेज प्रबंधक अफाकुर्रहीम ने संयुक्त रूप से किया। डा. पूरन सिंह ने कहा कि पुराने समय में खेलोगे-कूदोगो बनोगे खराब को नकारते हुए खेलोगे-कूदेगो बनोगे नवाब के सिद्धांत को कई नामचीन खिलाड़ियों ने सिद्ध किया है। आफाकुर्रहीम ने कहा कि सबसे खिलाड़ी को हार से कभी निराश नहीं होना चाहिए। हार ही जीत की दहलीज तक ले जाने का माद्दा रखती है। सभी खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर जनपद, प्रदेश और विश्व पटल पर देकर देश का नाम रोशन कर सकते है। इस दौरान कालेज प्रधानाचार्य डा. जहीर अहमद, मीडिया प्रभारी जर्रार खां, राजेश शर्मा, व्यायाम शिक्षक डा. गुल मोहम्मद, मुशीर रियाज सहित जिले के समस्त प्रधानाचार्य व खेल अध्यापक और खिलाड़ी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.