Move to Jagran APP

पराली जलाने की रोकथाम न करने कई को प्रतिकूल प्रविष्टि

फसल अवशेष और पराली जलाने की घटनाओं पर लापरवाही बरतने वाले चार कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। इसके साथ ही दो कर्मचारियों के वेतन रोकने की संस्तुति की गई है। जिलाधिकारी रविद्र कुमार की स्वीकृति से कृषि उपनिदेशक आरपी चौधरी ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 11:17 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 11:17 AM (IST)
पराली जलाने की रोकथाम न करने कई को प्रतिकूल प्रविष्टि
पराली जलाने की रोकथाम न करने कई को प्रतिकूल प्रविष्टि

जेएनएन, बुलंदशहर। फसल अवशेष और पराली जलाने की घटनाओं पर लापरवाही बरतने वाले चार कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। इसके साथ ही दो कर्मचारियों के वेतन रोकने की संस्तुति की गई है। जिलाधिकारी रविद्र कुमार की स्वीकृति से कृषि उपनिदेशक आरपी चौधरी ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

loksabha election banner

शनिवार को दिल्ली की सैटेलाइट से फसल अवशेष और कूड़ा जलाने की पांच घटनाओं की लोकेशन कृषि विभाग को भेजी गई है। एक दिन में ही पांच घटनाओं के आने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी रविद्र कुमार ने कृषि उपनिदेशक आरपी चौधरी को लापरवाही बरतने वाले एटीएम और सहायक विकास अधिकारियों की सूची मांगी। ऐसे अधिकारियों को चिह्नित किया गया है जिनके क्षेत्र में दो से अधिक घटनाएं पूर्व में हो चुकी हैं और लोकेशन भेजने के बाद भी कार्रवाई नहीं की है। इन पर हुई कार्रवाई

अरनिया में फसल अवशेष की अधिक घटनाएं होने पर असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर (एटीएम) शिव कुमार का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया गया है। शिकारपुर क्षेत्र के सहायक विकास अधिकारी प्रेमचंद को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। गुलावठी के सहायक विकास अधिकारी राजेश शर्मा को भी प्रतिकूल प्रविष्टि, स्याना के प्राविधिक सहायक मनमोहन सिंह को भी प्रतिकूल प्रविष्टि, अरनिया के प्राविधिक सहायक जितेंद्र कुमार को भी प्रतिकूल प्रविष्टि और खुर्जा के एटीएम विनोद कुमार का वेतन रोकने की संस्तुति जिलाधिकारी रविद्र कुमार और कृषि उपनिदेशक ने की है। सेटेलाइट ने ये पकड़ी घटनाएं

दिल्ली की सैटेलाइट ने जिले में पांच घटनाओं की लोकेशन कृषि विभाग को भेजी है। गुलावठी क्षेत्र के गांव लाडलावास में कूड़ा अवशेष जलाने पर मनवीर सिंह पुत्र विशाल निवासी गांव कोटा, शिकारपुर क्षेत्र के गांव हिरनौट निवासी मलखान त्यागी पुत्र किशन त्यागी और अगौता क्षेत्र के गावं लुहारली निवासी राजवीर सिंह के खिलाफ गन्ने की पत्ती जलाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है और ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके साथ ही सलेमगढ़ और लखावटी में दो घटनाएं पत्ती में आग लगाकर अलाव जलाने की दर्ज की गई हैं। इन किसानों से ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इन्होंने कहा..

फसल अवशेष जलाने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज और जुर्माना लगाया गया है। लापरवाही बरतने वाले चार कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि और दो के वेतन काटने की संस्तुति की गई है।

-आरपी चौधरी, कृषि उपनिदेशक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.