कांग्रेस की नींव को मजबूत करें कार्यकर्ता
बुलंदशहर, जेएनएन। पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय पर प
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 11:56 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 11:56 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय पर प्रत्याशी सुशील चौधरी के समर्थन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते कहा की अब समय आ गया है कि कांग्रेस की नींव को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज धर्म के नाम पर विपक्षी दलों द्वारा राजनीति की जा रही है और लोगों में द्वेष भावना पैदा की जा रही है। इसके बाद क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर लोगों को कांग्रेस की नीतियों को बताया। प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, प्रदेश सचिव डा. शोएब, कुशलपाल मावी, पूर्व महासचिव अजीत दौला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमबीर यादव, बिजेंद्र यादव, महेंद्र नागर, मनोज चौधरी, आमिर चौहान व कैफी फैसल आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें