कोरोना के 41 नए मरीज मिले, 33 हुए ठीक
जिले में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 41 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। अब जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1332 हो गई है।
बुलंदशहर, जेएनएन। जिले में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 41 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। अब जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1332 हो गई है। जबकि 33 मरीज ठीक होकर अस्पताल से बाहर आ गए, जिसके बाद अब जनपद में ठीक होने वालों की संख्या 1060 हो चुकी है। जिले में 239 का उपचार चल रहा है और 33 की मौत भी हो चुकी है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक कुल 765 ब्लड सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें कुल 41 मरीज पॉजिटिव पाए गए। इनमें खुर्जा में छह, बुलंदशहर में 18, अनूपशहर में एक, जहांगीराबाद में एक, मुनि में एक, सिकंदराबाद में चार, लखावटी में नौ, खानपुर में एक नया मरीज मिले हैं। जनपद में अब कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों की कुल संख्या 1332 पर पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को 33 लोगों के ठीक होने से अब जनपद में कुल ठीक होने वालों की संख्या 1060 हो गई है। अभी 239 का उपचार अस्पताल में चल रहा है। जबकि मरने वालों की संख्या 33 है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. रोहताश यादव का कहना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए लगातार प्लानिग के साथ टीमें जुटी हैं। लोगों की लापरवाही से वायरस फैल रहा है। नये मरीजों के संपर्क में आने वालों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।