सपा की देन हैं अपराधी: महेश शर्मा
ककोड़ (बुलंदशहर): केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति राज्य मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि स्टेट हाईवे पर हुई घिन
ककोड़ (बुलंदशहर): केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति राज्य मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि स्टेट हाईवे पर हुई घिनौनी घटना, बेहद शर्मनाक है। लेकिन उप्र में पूर्व की सपा सरकार ने ऐसा वातावरण तैयार किया था कि अपराधियों का मनोबल अभी पूरी तरह नहीं टूटा है। अपराध को जड़ से खत्म करने में अभी समय लगेगा। ऐसी द¨रदगी करने वालों को भाजपा सरकार में बख्शा नहीं जाएगा।
शनिवार को महेश शर्मा झाझर में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचे। उनके आते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। पत्रकारों से बातचीत में महेश शर्मा ने कहा कि अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने में वक्त लगेगा। सपा सरकार के राज में गुंडे-बदमाशों का बोलबाला रहा। अब ऐसे लोगों पर नकेल कसने में थोड़ा समय लग रहा है। लेकिन सब ठीक हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि जेवर हवाई अड्डे के निर्माण कार्य में तेजी आ रही है। पर्यटन क्षेत्र में भारत 65वें स्थान से 40वें नंबर पर पहुंच गया है। कभी अमेरिका ने प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर पाबंदी लगा दी थी। अब वही देश उनका अभिनंदन करने को आतुर रहता है। इस मौके पर सिकंदराबाद विधायक बिमला सोलंकी समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।