शासन ने डीएम को सौंपा जिला पंचायत अध्यक्ष का चार्ज
बुलंदशहर : जिला पंचायत अध्यक्ष हरेन्द्र यादव के इस्तीफे के बाद शासन ने जिलाधिकारी डा. रोशन जैकब को ज
बुलंदशहर : जिला पंचायत अध्यक्ष हरेन्द्र यादव के इस्तीफे के बाद शासन ने जिलाधिकारी डा. रोशन जैकब को जिला पंचायत अध्यक्ष का चार्ज सौंप दिया है।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से जिला पंचायत अध्यक्ष हरेन्द्र यादव की कुर्सी पर खतरे के बादल मंडराने लगे थे। जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए जिलाधिकारी को शपथ पत्र भी सौंपे थे। शपथ पत्र के खिलाफ जिला पंचायत अध्यक्ष हरेन्द्र यादव हाईकोर्ट चले गए थे, लेकिन उन्हें वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद भाजपा के नेताओं ने विपक्षी खेमे के साथ मिलकर सदस्यों का जोड़तोड़ शुरू कर दिया। इसमें 40 सदस्य अध्यक्ष के खिलाफ हो गए। 23 मई को जिला पंचायत अध्यक्ष हरेन्द्र यादव ने इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल ने इस्तीफा मंजूर कर दिया। अब शासन ने जिलाधिकारी को जिला पंचायत अध्यक्ष का चार्ज दे दिया। डीएम डा. रोशन जैकब ने बताया कि उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष का चार्ज संभाल लिया है।