सड़क पर फैला तेल, फिसले वाहन चालक
बुलंदशहर: डीएवी तिराहे के निकट रोड पर एक कैंटर से तेल निकलकर सड़क पर फैल गया। जिससे कई वाहन सवार फिसल
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Feb 2017 10:38 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 10:38 PM (IST)
बुलंदशहर: डीएवी तिराहे के निकट रोड पर एक कैंटर से तेल निकलकर सड़क पर फैल गया। जिससे कई वाहन सवार फिसल गए। करीब एक दर्जन से अधिक बाइक सवार सड़क पर गिर कर चोटिल हो गए।
डिबाई तिराहे पर पुल के निकट मंगलवार सुबह एक कैंटर शिकारपुर की तरफ से बुलंदशहर की ओर जा रहा था। अचानक कैंटर में भरा मोबिल ऑयल टंकी से लीक होकर सड़क पर फैल गया। इस कारण उधर से गुजर रहे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई बाइकें सड़क पर फिसल गई। जिससे करीब एक दर्जन से अधिक बाइक सवार घायल हो गए। कुछ घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। करीब एक घंटे बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर मिट्टी डालकर तेल के प्रभाव को समाप्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें