Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रालोद किसी पार्टी में विलय नहीं करेगा: मुंशी रामपाल

    By Edited By:
    Updated: Tue, 07 Jun 2016 09:49 PM (IST)

    बुलंदशहर : राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुंशी रामपाल ने कहा कि अभी पार्टी गठबंधन

    बुलंदशहर : राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुंशी रामपाल ने कहा कि अभी पार्टी गठबंधन के मूड़ में नहीं है। रोज गठबंधन की बातें अखबार और टीवी चैनलों के माध्यम से सुनने को मिल रही हैं, लेकिन पार्टी स्तर पर कोई गठबंधन की बात नहीं हुई है। रालोद किसी भी कीमत पर पार्टी का विलय कर अपना हाथ नहीं काटेगी। चाहे गठबंधन हो या न हो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को डीएम रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मुंशी रामपाल ने कहा कि लोग रालोद के गठबंधन को लेकर तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। रालोद के मुखिया को गठबंधन के बारे में पता नहीं है और लोग अपने आपसे ही गठबंधन के कयास लगा रहे हैं। पहले भाजपा से गठबंधन की बात कर रहे थे तो अब सपा से जोड़ रहे हैं। यदि चौधरी चरण ¨सह की पुण्यतिथि पर कोई नेता आपस में मिल लेते हैं तो उसका मतलब गठबंधन हो जाना नहीं होता है। मुलायम ¨सह और अजीत ¨सह मिल लिए तो लोगों ने यह कयास लगा लिया कि सपा और रालोद का गठबंधन हो गया। गठबंधन की बात पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बाद में पता चलता है पहले बाहरी लोगों को पता चल जाता है। उन्होंने पार्टी के के विलय पर पूछ गए सवाल पर कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसी भी कीमत पर विलय करके अपने हाथ नहीं कटाएगी। चाहे किसी पार्टी से गठबंधन हो या न हो। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी साफ कह चुके हैं कि पार्टी विलय नहीं होगी। उन्होंने मुजफ्फरनगर में दंगे पर कहा कि वह भाजपा का षडयंत्र था। अब मुस्लिम और जाट समझ चुका है कि सत्ता में आने के लिए भाजपा कुछ भी करा सकती है। जहां-जहां मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जा रहे हैं, वहां खुलकर मुस्लिम रालोद को समर्थन कर रहे हैं। इस बार पश्चिमी उत्तर में प्रदेश में रालोद का झंडा फहरेगा। जनता सभी सरकारों को देख चुकी हैं। किसान, गरीब, मजदूरों की असली लड़ाई रालोद की लड़ सकता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, मुकेश प्रमुख, अन्नू चौधरी, त्रिलोकी प्रधान, सुशील चौधरी आदि मौजूद रहे।

    दूसरे दल के नेता-कार्यकर्ताओं ने थामा रालोद का दामन

    बुलंदशहर: दूसरी पार्टी और संगठन के दर्जनों नेता-कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुंशीराम पाल की मौजूदगी में रालोद का दामन थाम लिया।

    इसमें अधिकांश पीस पार्टी के आला पदाधिकारी रहे। रालोद में शामिल होने वालों में सविता समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा. यतेन्द्र कुमार सेन ने समाजवादी पार्टी, मेरठ मंडल प्रभारी डा. रियाजुद्दीन, बिजेन्द्र वाल्मीकि उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश पीस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा है। रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुंशी रामपाल ने सभी को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के आने से पार्टी और मजबूत होगी। राजीव चौधरी ने कहा कि इन लोगों को काफी पहले पार्टी ज्वाइन करनी थी, लेकिन कुछ कारणों से संभव नहीं हो सका। वेस्ट यूपी महासचिव अन्नू चौधरी और मुकेश प्रमुख ने कहा कि दूसरी पार्टी छोडकर रालोद से नाता जोड़ने का सिलसिला तेज है। लोगों को लग रहा है कि रालोद ही उनकी समस्या का निवारण करा सकता है।

    पार्टी को मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता व नेता को कमर कस लेने की अपील की गई।