बरसात में नंगे पैर घर जाता है टॉपर प्रतीक
बुलंदशहर: यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने के बाद टॉपर छात्र-छात्राओं क
बुलंदशहर: यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने के बाद टॉपर छात्र-छात्राओं के घर के आगे उप मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण कराने की बात कही है। इससे जनपद के टॉपर प्रतीक चौधरी को घर के कच्चे रास्ते पर सड़क बनने की उम्मीद जगी है। उसने उपमुख्यमंत्री के इस बयान की सराहना की है।
नगर के विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र प्रतीक चौधरी ने 92 प्रतिशत प्राप्त करके जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि सूबे में चौथा स्थान पाया है। प्रतीक नगर की पन्नी नगर लोधी कालोनी में रहता है। उसने बताया कि घर के आगे का रास्ता तो पक्का है, लेकिन चांदपुर रोड रेलवे लाइन से आने वाला मुख्य मार्ग कच्चा है। बरसात के समय में चप्पल-जूते उतार कर घर आना-जाना पड़ता है। बताया कि पिछले कई वर्षों से इसी तरह की दिक्कत है। करीब 500 मीटर का रास्ता कच्चा है। प्रतीक के पिता मुनेन्द्र पाल ¨सह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मार्ग का निर्माण होता है तो यह गौरव की बात होगी। क्योंकि जनपद टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं का इससे और ज्यादा मनोबल बढ़ेगा। कालोनी के लोग भी इससे घोषणा के बाद प्रसन्न नजर आए।