जनता की तकदीर से बदलेगी मांडू आश्रम की तस्वीर
ऊंचागांव, बुलंदशहर : गंगा किनारे बने छह हजार वर्ष पुराने मांडू आश्रम भले ही आस्था के लिये विख्यात हो
ऊंचागांव, बुलंदशहर : गंगा किनारे बने छह हजार वर्ष पुराने मांडू आश्रम भले ही आस्था के लिये विख्यात हो लेकिन जनसुविधाओं के अभाव से जर्जर होने के कगार पर है। सपा सरकार ने इसको गंभीरता से लिया और यहां पक्के घाट का निर्माण कराया। सात मार्च को साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बनाये गये पक्के घाट का लोकार्पण हिन्दू मुस्लिम एकता सम्मेलन में काबीना मंत्री आजम खान करेंगे। क्षेत्र की जनता की तकदीर ने साथ दिया तो नगर विकास मंत्री आजम खां ने पक्का पुल निर्माण की घोषणा कर सकते हैं। इससे मांडू आश्रम की तस्वीर बदल जाएगी।
गंगा किनारे मांडू आश्रम से लेकर अहार के मां अवंतिका देवी मंदिर की पहचान महाभारत काल से जानी जाती है। अहार क्षेत्र में सड़कों का जाल और विकास की धार प्रकृति के वरदान को ज्यों की त्यों संजोए हुए है। लेकिन मांडू आश्रम की पहचान और प्रकृति का वरदान जनसुविधाओं के अभाव के चलते जर्जर हाल होकर रह गये हैं। कांग्रेस विधायक दिलनवाज खां ने अपने मरहूम पिता इम्तयाज खां द्वारा मांडू आश्रम पर पक्का घाट और पुल निर्माण का क्षेत्र की जनता से किये गये वायदे को पूरा किया। उनके प्रयास से साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से गंगा पर पक्के घाट का निर्माण कराया। विधायक दिलनवाज खान ने बताया कि सात मार्च को पक्के घाट का लोकार्पण प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आजम खां करेंगे और हिन्दू-मुस्लिम एकता सम्मेलन की मिसाल बनेंगे। उनके प्रयास और क्षेत्र की जनता की तकदीर ने साथ दिया तो गंगा नदी पर पक्का पुल निर्माण की घोषणा हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो मांडू आश्रम की तस्वीर बदल जायेगी।