अनलॉक-4 में शादी समारोह और अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे 100 लोग
प्रदेश सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके अनुसार 21 सितंबर से अब शादी समारोह और अंतिम संस्कार में 100 लोग शामिल हो सकेंगे। अभी तक किसी भी समारोह में 30 से अधिक लोग शामिल नहीं हो रहे थे। 100 लोगों को भी शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। मास्क का प्रयोग करना होगा। वहीं सिनेमा हॉल तरण-ताल थियेटर मनोरंजन पार्क सभागार बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि अनलॉक-4 में अभी शनिवार और रविवार को लॉकडाउन जारी रहेगा।
बुलंदशहर, जेएनएन। प्रदेश सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके अनुसार 21 सितंबर से अब शादी समारोह और अंतिम संस्कार में 100 लोग शामिल हो सकेंगे। अभी तक किसी भी समारोह में 30 से अधिक लोग शामिल नहीं हो रहे थे। 100 लोगों को भी शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। मास्क का प्रयोग करना होगा। वहीं, सिनेमा हॉल, तरण-ताल, थियेटर, मनोरंजन पार्क, सभागार बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि अनलॉक-4 में अभी शनिवार और रविवार को लॉकडाउन जारी रहेगा। हो सकेगी खेल प्रतियोगिताएं
21 सितंबर से खेल प्रतियोगिताएं, सामाजिक कार्यक्रम, मनोरंजन कार्यक्रम, राजनीतिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। इनमें भी 100 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। उल्लंघन पर आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। स्वैछिक आधार पर जा सकेंगे स्कूल
कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थी अपनी मर्जी से विद्यालय जा सकेंगे। विद्यार्थी को लिखित में स्कूल प्रशासन को इसकी सूचना देनी होगी। 100 विद्यार्थी को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। जिन्हें शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। मास्क का प्रयोग अनिवार्य रहेगा। 21 से दे सकेंगे प्रशिक्षण
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, राज्य कौशल विकास मिशन आदि में 21 सितंबर से लोग प्रशिक्षण ले सकेंगे। 50 फीसद स्टाफ को प्रशिक्षण देने की अनुमति होगी। हॉट स्पॉट पर सबकुछ रहेगा बंद
जिले में 113 हॉट स्पॉट है। यहां पर अभी तक कुछ भी खुलने का निर्णय नहीं हुआ है। इसलिए यहां पर पहले की तरह सख्ती रहेगी। जरूरी सामानों की होम डिलीवरी होगी। वर्जन--
शासन से जारी गाइड लाइन का पालन कराने के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जनपद वासियों को भी संक्रमण से बचाव के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।
रविद्र कुमार, जिलाधिकारी