विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं, नालायक औलाद को न समझाने वाले कर रहे गलती; बिजनौर में बोले CM योगी

By Ajeet Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 01 Jun 2026 04:21 PM (IST)

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बोले सीएम- मौलाना अपने शोहदों को समझाएं, नहीं तो अंजाम बुरा।

  2. मुख्यमंत्री ने विस्थापितों को भूमिधरी अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किए।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि दोस्ती की आड़ में अब छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई अपनी नालायक औलाद को नहीं समझा रहा है तो वह गलती कर रहा है।

कहा कि आज मौलाना और मौलवी गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए ज्ञापन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाय तो हमारी माता है। गाय पशु नहीं है। पशु तो ऐसे लोगों की बुद्धि है जो ऐसी मांग कर रहे हैं। कहा कि मौलाना और मौलवी अपने शोहदों को समझाएं। अगर वे नहीं माने तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

पाकिस्तान से आए विस्थापितों को भूमिधरी अधिकार प्रमाण पत्र कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौलाना और मौलवियों के शोहदों ने बकरीद पर गाय के फोटो वाले मेसेज प्रसारित किए। ये दोगलापन है। एक ओर ये गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हैं और दूसरी ओर ऐसा कृत्य करते हैं। ये पाकिस्तान और बांग्लादेश की सरकार की निंदा तक नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि मौलाना और मौलवी जुमे की नमाज तक में घोषणा नहीं करते हैं कि पाकिस्तान गंदा काम कर रहा है।कहा कि करुणा और मानवता मनुष्यों के लिए होती है। ये खरदूषणों के लिए नहीं है।

जब नागरिकता संसोधन कानून लागू किया गया तो उसमें कहीं नहीं लिखा था कि इससे मुसलमानों की संपत्ति ली जाएगी लेकिन फिर भी उन्होंने विरोध किया। कांग्रेस और सपा ने भी कभी विस्थापित होकर आए हिंदुओं की बात नहीं की। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से विस्थापित होकर आए हिन्दू, सिक्ख, जैन और बौद्ध धर्म वाले भारत नहीं आएंगे तो कहां जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने विस्थापित होकर आए 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किये। इसके अलावा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी सांकेतिक चेक प्रदान किये।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, रालोद सांसद चंदन चौहान, जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, विधायक सुशांत सिंह, विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, डा. हरि सिंह ढिल्लो व डा. जयपाल सिंह व्यस्त, सूची मौसम चौधरी आदि उपस्थित रहे।