Move to Jagran APP

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करें कार्यकर्ता: रेखा

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कहा कि महिला मोर्चा सूबे के दो हजार स्थानों पर कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Oct 2021 06:14 AM (IST)Updated: Wed, 06 Oct 2021 06:14 AM (IST)
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करें कार्यकर्ता: रेखा
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करें कार्यकर्ता: रेखा

जेएनएन, बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कहा कि महिला मोर्चा सूबे के दो हजार स्थानों पर कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत ऐसी सभी महिलाओं से संपर्क करने का काम किया जाएगा, जिन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना का लाभ मिला है।

loksabha election banner

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री डा. रश्मि रावल ने महिला मोर्चा द्वारा अक्टूबर से दिसंबर माह के मध्य होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2022 के चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महिला मोनिका यादव ने राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय और सभी 19 जिलों से आए पदाधिकारियों का स्वागत किया। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री दीपमाला संतोषी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कल्पना चौहान, मीडिया प्रभारी अनीता चौहान, अंजू वारियर, विनीता शर्मा, अनामिका जैन, भारती शर्मा, नीतू अग्रवाल, रजनी कालरा, गार्गी अग्रवाल, संजू रानी, शोभा रानी, सरिता सैनी, प्रीतिका राठी, डिम्पल सिंह, शशि चौहान, स्वाति चौहान, शारदा चौधरी, दीपा, मीनाक्षी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थी। इसके बाद रेखा गुप्ता ने ग्राम तिमरपुर स्थित मलिन बस्ती में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न सरकारी योजनाओं की बिदुवार जानकारी दी। यहां भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को योजनाओं के बारे जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। वहीं महिला मोर्चा की पदाधिकारी गंगा बैराज घाट पहुंची। यहां उन्होंने गंगा समेत सभी नदियों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.