कार्यकर्ता और नौजवान खुद को प्रदेशाध्यक्ष से कम न समझें: सोम
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी एवं युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह सोम के आगमन पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गुरुवार को गंगा बैराज पर माल्यार्पण का भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि बिजनौर समेत पश्चिमी उप्र के युवाओं की भीड़ एवं उनके जोश ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को यह संदेश दे दिया कि प्रदेश में दोबारा भारी बहुमत के साथ उनकी सरकार वापस लौट रही है।
जेएनएन, बिजनौर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी एवं युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह सोम के आगमन पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गुरुवार को गंगा बैराज पर माल्यार्पण का भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि बिजनौर समेत पश्चिमी उप्र के युवाओं की भीड़ एवं उनके जोश ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को यह संदेश दे दिया कि प्रदेश में दोबारा भारी बहुमत के साथ उनकी सरकार वापस लौट रही है।
प्रदेशाध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह सोम ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और नौजवान अपने आप को प्रदेशाध्यक्ष से कम न समझें। उन्होंने युवाओं के अंदर जोश भर दिया। युवाओं को पुन: बहुमत वाली भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। गंगा बैराज से शुरू हुआ प्रदेशाध्यक्ष के काफिले का युवाओं ने स्टेडियम के सामने, नुमाइश ग्राउंड पर स्वागत किया। यहां दोनों नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद उनका काफिला शक्ति चौक पर महिला मोर्चा, कृष्णा कालेज पर युवा मोर्चा, हल्दौर चौराहे व नूरपुर में शिव मंदिर पर स्वागत किया गया। युवाओं की भीड़ व जोश को देखकर युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष रवि चौधरी और उनकी टीम को धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण भडाना, महामंत्री निशांत राठौर, उपाध्यक्ष रामवीर चौधरी, बलराम शर्मा, चंदप्रकाश, जिला मंत्री विनय चौहान, सौरभ सिघल, विनीत, जयवीर पंचवाल, विपिन, जीतू भुईयार, सोनू गुर्जर, कौशल चौधरी, राहुल चौधरी, रोबिन चौधरी, अंकित, वरूण गोयल, मुकुल तोमर, नितीश मलिक, राजू कालरा आदि उपस्थित रहे।