छह माह को होगा सचिव का कार्यकाल
बिजनौर : डिस्ट्रिक्ट सिविल बार एसोसिएशन बिजनौर के वार्षिक चुनाव में सचिव पद पर दोनों प्रत्याशि
बिजनौर : डिस्ट्रिक्ट सिविल बार एसोसिएशन बिजनौर के वार्षिक चुनाव में सचिव पद पर दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर मुख्य चुनाव अधिकारी ने दोनों को छह-छह माह के लिए सचिव पद पर नियुक्त किया है। डिस्ट्रिक्ट सिविल बार एसोसिएशन बिजनौर के वार्षिक चुनाव में जजी परिसर स्थित सिविल बार हाल में सचिव पद पर मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी रामौतार ¨सह ने बताया कि मतदान में 71 सदस्यों ने मतदान किया जिसमें एक मत निरस्त कर दिया गया। सचिव पद पर प्रत्याशी देवेंद्र पाल ¨सह व छत्रपाल ¨सह को 35-35 मत मिले। दोनों को बराबर मत मिलने पर मुख्य चुनाव अधिकारी रामौतार ¨सह ने दोनों का कार्यकाल छह-छह माह का निर्धारित कर दिया है। इससे पूर्व अध्यक्ष पद पर नरेश राजपूत, उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद आरिफ, संयुक्त सचिव पद पर नवेद अहमद तथा कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ रस्तौगी के एकल नामांकन के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।