स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में उतारें
एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे युवा दिवस पखवाड़े के अंतर्गत वर्धमान कॉलेज में छात्राओं ने महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें सेनेटरी पैड के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
बिजनौर,जेएनएन। एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे युवा दिवस पखवाड़े के अंतर्गत वर्धमान कॉलेज में छात्राओं ने महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें सेनेटरी पैड के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में मनाता है। अभाविप स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष एक सप्ताह युवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाता है। सोमवार को वर्धमान कालेज बिजनौर में अभाविप की जिला प्रमुख जूही अग्रवाल की अध्यक्षता एवं अंजलि चौधरी के संचालन में संपन्न हुई। विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मित्रवंदा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी छात्राओं को विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। जूही अग्रवाल ने छात्राओं से महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर वार्ता की। कहा कि आधुनिक युग में महिला को अपने अधिकारों और अपनी सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। महिला स्वच्छता एवं सुरक्षा से जुड़े अति संवेदनशील विषय को ध्यान में रखते हुए जूही अग्रवाल ने सेनेटरी पैड के उपयोग के बारे में बताया। विचार गोष्ठी के उपरांत सभी छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए, ताकि महिला स्वच्छता एवं सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखें। विचार गोष्ठी में अंजलि चौधरी, आयुषी, मनीषा तोमर, सलोनी, तनु अग्रवाल समेत सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं। राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन आज
बिजनौर : जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विशाल कुमार के अनुसार 12 जनवरी मंगलवार को सुबह दस बजे 24 वे राष्ट्रीय युवा उत्सव 2021 का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा वेवलिक के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से किया जाएगा। स्थानीय नेहरु स्टेडियम में शहरी और ग्रामीण युवाओं को जोड़ने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
-
विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला
बिजनौर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश भटनागर के आवास पर उन्हीं की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। रितेश भटनागर के संचालन में आयोजित गोष्ठी में योगेश भटनागर एडवोकेट, प्रदीप भटनागर, मुकेश भटनागर आदि ने अपने विचार रखे।