विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bijnor News: प्यार में प्रेमी दे गया धाेखा, रचाने पहुंच रहा था शादी, सर्द रात में दुल्हन के घर के बाहर बैठी रही प्रेमिका

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 12 Dec 2023 08:10 AM (IST)

Bijnor News In Hindi Today महिला शादी रुकवाने के के लिए पूरी रात दुल्हन पक्ष के घर के सामने बैठी ...और पढ़ें

प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए ठंड में दुल्हन के घर के बाहर बैठी रही महिला
प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए ठंड में दुल्हन के घर के बाहर बैठी रही महिला

HighLights

  1. प्रेमी दूल्हे पर महिला ने लगाया था शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
  2. फेरों की सूचना भी निकली अफवाह

जागरण संवाददाता, बिजनौर। महिला प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए कड़ाके की ठंड में रविवार पूरी रात दुल्हन के घर पर डटी रही। शादी समारोह से फरार दूल्हा नहीं आया। सोमवार दोपहर शादी की भनक पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। फिर से पुलिस दुल्हन के पक्ष के घर पर पहुंची, लेकिन ऐसा कोई मामला नहीं मिला। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

स्योहारा क्षेत्र की एक महिला ने नूरपुर के गांव धमरोला निवासी हरिराज पर शादी के नाम पर तीन वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को आरोपित युवक नूरपुर क्षेत्र के गांव शादपुर गुलाल में बारात लेकर गया था। महिला और पुलिस को देख दूल्हा और उसके स्वजन चढ़त बीच में छोड़ कर भाग खड़े हुए थे। महिला ने दुल्हन के स्वजन को उसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: तेजी से बदलेगा मौसम, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कानपुर में सीजन की सबसे सर्द रही रात, आगरा में दो दिन छाएंगे बादल

लड़की पक्ष शादी को हुआ तैयार

पीड़िता का कहना है कि लग्न के दौरान भी उसने धमरोला पहुंच कर उन्हें युवक के संबंध में आगाह कर दिया था। इसके बाद भी लड़की पक्ष शादी को तैयार रहा। एसपी की सूचना पर नूरपुर पुलिस गांव में पहुंच गई। महिला के साथ दुल्हन के गांव में रही। आरोपित दूल्हा नहीं आया। फेरों की सूचना भी अफवाह निकली।

प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि उक्त मामले में स्योहारा थाने पर अभियोग पंजीकृत है। उसकी तलाश की जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात रही।