विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: तेजी से बदलेगा मौसम, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कानपुर में सीजन की सबसे सर्द रही रात, आगरा में दो दिन छाएंगे बादल

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 12 Dec 2023 07:43 AM (IST)

UP Weather Update News आगरा में मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार और गुरुवार को बादल छा सकते हैं। ...और पढ़ें

आगरा में आने वाले दो दिन बादल छाने की संभावना है।
आगरा में आने वाले दो दिन बादल छाने की संभावना है।

HighLights

  1. सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान
  2. दो दिन बादल छाने से रात में सर्दी बढ़ेगी

जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में बुधवार और गुरुवार को बादल छा सकते हैं। बादल छाने पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। यह सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे सर्दी सताएगी और ठिठुरन बढ़ेगी। अधिकतम तापमान स्थिर बना रहेगा। सोमवार को सुबह के समय हल्की धुंध रही। इसके बाद दिनभर धूप निकली।

न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान, सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिलेगी। 1

12 व 13 दिसंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे। 14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे ठिठुरन व गलन बढ़ेगी। सुबह व रात अधिक ठंडे हो जाएंगे। इसके बाद धुंध के साथ कोहरा सताएगा।

दिन में तापमान बढ़ा लेकिन सीजन की सबसे सर्द रही रात

कानपुर। आसमान साफ रहने की वजह से सोमवार को दिन में पारा ऊपर चढ़ गया तो रात में इसका ठीक उलट हो रहा है। साफ आसमान और हवा की तेज रफ्तार से रात में सर्दी बढ़ रही है। रविवार-सोमवार की रात में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री पर पहुंच गया जो सीजन का सबसे न्यूनतम स्तर है।

ये भी पढ़ेंः Vande Bharat Express: साढ़े चार घंटे में आगरा-प्रयागराज का सफर, नए साल में शुरू होगी सुफरफास्ट वंदे भारत

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में रात की सर्दी और बढ़ने के आसार हैं। मौसम में हुए बदलाव का असर अब साफ दिखने लगा है। मौसम विज्ञानी पिछले सप्ताह से ही रात में सर्दी बढ़ने का अनुमान कर रहे थे और अब हर रोज रात का न्यूनतमत तापमान गिरता जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Vrindavan Banke Bihari; वृंदावन आ रहे हैं तो जरा सोचकर बनाएं प्लान, होटल-गेस्ट हाउस फुल, ब्रज में यहां भी हैं करें दर्शन

रविवार-सोमवार को न्यूनतम पारा सीजन के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के साथ ही शहर की सड़कों पर भी लोगों ने सर्दी का असर महसूस किया। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार आसमान साफ रहने से तेज हवा भी चल रही है। कई दिनों से हवा की औसत गति साढ़े तीन किमी प्रति घंटा के आसपास बनी हुई है।