Move to Jagran APP

UP Crime News: ब‍िजनौर में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिया के नीचे मिला खून से लथपथ शव

Bijnor Crime News नांगलसोती थाना क्षेत्र में सराय जलालपुर मार्ग पर नहर पुलिया के नीचे गुरुवार शाम एक महिला का रक्तरंजित शव मिला। बकरी चराने वाले चरवाहों ने पड़ा देखा। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा जमा हो गए। एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी सीओ व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान नहीं हो सकी।

By Birendra Kumar Edited By: Vinay Saxena Published: Fri, 12 Apr 2024 11:19 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2024 11:19 AM (IST)
महिला का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी। सौजन्य- पुलिस

संवाद सूत्र, नांगलसोती (बिजनौर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जालपुर के जंगल में नहर की पुलिया के नीचे एक महिला का रक्तरंजित शव मिला। महिला की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। चेहरे पर भी धारदार चीज के निशान है। आशंंका है कि हत्या कर शव का यहां फेंका गया है। पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर वार किए गए हैं। ग्रामीण, पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंच गए। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हुई है।

loksabha election banner

नांगलसोती थाना क्षेत्र में सराय जलालपुर मार्ग पर नहर पुलिया के नीचे गुरुवार शाम एक महिला का रक्तरंजित शव मिला। बकरी चराने वाले चरवाहों ने पड़ा देखा। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा जमा हो गए।

चाकू से बुरी तरह गोदकर हत्‍या

एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी, सीओ व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास के लिए आसपास के गांवों में संपर्क किया, लेकिन देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला को चाकू से बुरी तरह गोदकर हत्या की गई है। महिला के चेहरे पर चाकू के निशान हैं। आशंका है कि पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर वार किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगााल रही पुल‍िस 

एएसपी सिटी ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 35-40 वर्ष बताई जा रही है। महिला ने काली साड़ी पहन रखी थी। हाथ में रिटर्निंग लिखा था। आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जिले में लापता महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक की शिनाख्त के बाद ही अगली कड़ी जुट पाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.