Move to Jagran APP

लाकडाउन के उल्लंघन पर चला कार्रवाई का चाबुक

लाकडाउन का उल्लंघन पर पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई का चाबुक चलाया है। शास्त्री चौक समेत कई जगहों पर चेकिग अभियान चलाया। जिलेभर में चेकिग अभियान चलाकर 350 लोगों का चालान कर तीन लाख का जुर्माना वसूला गया। कई वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कुछ जगह लाठियां भी फटकारी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 11:21 PM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 11:21 PM (IST)
लाकडाउन के उल्लंघन पर चला कार्रवाई का चाबुक
लाकडाउन के उल्लंघन पर चला कार्रवाई का चाबुक

जेएनएन, बिजनौर। लाकडाउन का उल्लंघन पर पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई का चाबुक चलाया है। शास्त्री चौक समेत कई जगहों पर चेकिग अभियान चलाया। जिलेभर में चेकिग अभियान चलाकर 350 लोगों का चालान कर तीन लाख का जुर्माना वसूला गया। कई वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कुछ जगह लाठियां भी फटकारी।

loksabha election banner

कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन लागू है। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली हैं। मंगलवार को पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जमकर चेकिग अभियान चलाया। पुलिस ने सड़क पर उतरकर बेवजह घूमने वालों की जमकर खबर ली। दोपहर होने तक खुली हुई किराना की दुकानों को पुलिस ने फटकार कर बंद कराया। वहीं सब्जी की दुकानों को भी पुलिस ने बंद करा दिया। शहर के शास्त्री चौक पर एसपी सिटी प्रवीण रंजन, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और शहर कोतवाल राधेश्याम ने चेकिग अभियान चलाया। पुलिस ने चेकिग अभियान चलाते वाहनों के चालान किए। जिलेभर में ऐसे 350 लोगों का चालान कर तीन लाख का जुर्माना लगाया गया। वाहनों को सीज किया गया। नगरों और कस्बों में चेकिग की गई। देहात क्षेत्र में पुलिस ने जगह-जगह चेकिग अभियान चलाया। उधर, दमकल विभाग की गाड़ियों ने जिलेभर में सैनिटाइज अभियान चलाया। नजीबाबाद, नगीना समेत नगरों और कस्बों में सैनिटाइज किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय, सिविल लाइन पुलिस चौकी समेत अस्पतालों को सैनिटाइज किया गया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि लाकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बेवजह बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.