पत्नी व बच्चों सहित धर्म परिवर्तन की चेतावनी
क्षेत्र के गांव सुआवाला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बच्चों सहित धर्म परिवर्तन की करने चेतावनी दी है। व्यक्ति का आरोप है कि उसके परिवार वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस ने उसकी मदद नहीं की।
बिजनौर, जेएनएन। क्षेत्र के गांव सुआवाला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बच्चों सहित धर्म परिवर्तन की करने चेतावनी दी है। व्यक्ति का आरोप है कि उसके परिवार वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस ने उसकी मदद नहीं की।
क्षेत्र के गांव सुआवाला में सुंदर सिंह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता है। उसने बताया कि उसके परिवार वाले उसे प्रताड़ित करते हैं, उसके तीन भाई और हैं। पिता ने अपनी सारी जमीन बाकी तीन भाइयों को दे दी। सुंदर ने अधिकारियों को दिए पत्र में बताया कि परिजन उसे प्रताड़ित करते हैं, उसे जान का खतरा भी है। उसने शिकायती पत्र में धर्म परिवर्तन करने की धमकी भी दी है। पीड़ित का आरोप है कि परिजनों ने उसके व पत्नी के साथ कई बार मारपीट की। आरोप है कि पिटाई के कारण 8 माह के बच्चे की पुत्र मां के पेट में ही मृत्यु हो गई थी। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले पुलिस को भी कई बार शिकायत दी लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिला। पीड़ित ने शिकायती पत्र में न्याय नहीं मिलने पर धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है।