Move to Jagran APP

व्यापारियों की हितों की लड़ाई लड़ रहा व्यापार मंडल

राजा का ताजपुर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नगर कार्यकारिणी का ग

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 08:40 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 08:40 PM (IST)
व्यापारियों की हितों की लड़ाई लड़ रहा व्यापार मंडल

राजा का ताजपुर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। वहीं, संगठन की मजबूती लेकर एक जुट रहने का आह्वान किया गया। नूरपुर मार्ग पर स्थित डा. शौकत अली के आवास पर हुई बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों का संगठन होने के साथ ही समाज हित के लिए भी हमेशा तत्पर रहता है। कहा कि ताजपुर में व्यापार मंडल सक्रिय होने की आवश्यकता है। उनकी मौजूदगी में नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संजय गौड़ को नगराध्यक्ष, रईस अहमद को महामंत्री, महिला मंडल अध्यक्ष प्रियंका ¨सह, व अंशु ¨सह को मंत्री चुना गया। वहीं, महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी अलीशा सिद्दीकि को प्रदेश मंडल प्रभारी चुना गया। डा. अरूण अग्रवाल, ब्रजेश त्यागी को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया। संचालन कमलजीत सिहं नूर ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष तसलीम अहमद, नगराध्यक्ष नूरपुर सरदार र¨वद्र ¨सह, महामंत्री संदीप जोशी, अजय वीर चौहान, मुकुल गुप्ता, अभय गुप्ता, जावेद अहमद, सुमित शर्मा, अर¨वद चौहान आदि शामिल रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.