Move to Jagran APP

स्वयं सेवकों ने लिया पथ संचलन में हिस्सा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने दशहरा पर शुक्रवार को शस्त्र पूजन किया। इसके बाद स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला। कई स्थानों पर नागरिकों ने पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 11:35 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 11:35 PM (IST)
स्वयं सेवकों ने लिया पथ संचलन में हिस्सा

जेएनएन, बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने दशहरा पर शुक्रवार को शस्त्र पूजन किया। इसके बाद स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला। कई स्थानों पर नागरिकों ने पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की।

loksabha election banner

भगीरथी बस्ती में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में विभाग संघचालक महेश कुमार ने कहा कि व्यक्ति का निर्माण संघ की शाखा से होता है, जबकि व्यक्ति निर्माण से समाज व राष्ट्र का निर्माण। राष्ट्र निर्माण ही रामराज्य की स्थापना है। इसके बाद स्वयंसेवकों ने बस्ती में पथ संचलन प्रारंभ किया। कार्यक्रम में विष्णु कुमार, विकास मान, अनिल चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, संजीव शर्मा, सुरेन्द्र, जितेंद्र, देवेन्द्र चीनू, राजेश, हितेश मोनू आदि सहयोग रहा। कार्यक्रम के सर्व व्यवस्था प्रमुख कटार सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैध ठाकुर सिंह सोलंकी ने की।

उधर, श्रीराम बस्ती स्थित रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम में विभाग सह शारीरिक प्रमुख ललित ने कहा कि संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है। इस दौरान विभाग सह कार्यवाह प्रशांत महर्षि, नगर कार्यवाह राघव मेहरा, नगर संघचालक विकास लाटियान, जिला प्रचार प्रमुख अजयपाल, जयंत आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. मदन मोहन अग्रवाल ने की। वहीं महादेव बस्ती में हुए कार्यक्रम में जिला संघचालक देवेन्द्र ने कहा कि संघ की स्थापना डा. हेडगेवार ने दशहरा के दिन 17 सितंबर 1925 में की थी। कार्यक्रम में विक्रांत, मोहित, ललित जोशी, राजकुमार, बबलू प्रधान, दीपक, रविन्द्र समेत बड़ी संख्या में स्वयं सेवक शामिल थे। वहीं प्रताप बस्ती में हुए कार्यक्रम में प्रांत परिवार प्रबोधन प्रमुख पृथ्वी ने कहा कि संघ स्थापना से अब तक हिन्दू समाज को एकत्रित करने में लगा हुआ है। कार्यक्रम के बाद पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में विभाग व्यवस्था प्रमुख अरविन्द, नगर सह कार्यवाह दीपक, भरत, सुमित आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोरन सिंह परिहार ने की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.