फरार आरोपितों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा
बिजनौर : विशाल हत्याकांड में सीबीसीआइडी इंस्पेक्टर ने फरार आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से
बिजनौर : विशाल हत्याकांड में सीबीसीआइडी इंस्पेक्टर ने फरार आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से कुर्की के नोटिस लिए हैं। बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। हत्याकांड में छह आरोपित फरार चल रहे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव गांव निवासी विशाल पुत्र संजय की दस फरवरी 2017 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संजय गंभीर रुप से घायल हो गया था। विशाल हत्याकांड में 16 सितंबर को पेदा कांड से जुड़ने पर सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। हत्याकांड में पेदा कांड के पैरोकार पेदा निवासी पूर्व प्रधान इकबाल के अलावा नफीस पुत्र रमजानी, फुरकान पुत्र हसन, इस्तबार पुत्र हमीद, अकबर पुत्र जमील, हनीफ पुत्र नन्हें, शमीम पुत्र मुन्ने खां व अनीस पुत्र शराफत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में खूब राजनीती हुई थी। पुलिस हत्याकांड में दो आरोपितों हनीफ व अनीस को जेल भेज चुकी है। हत्याकांड राजनीतिक होने के चलते इसकी विवेचना सीबीसीआइडी बरेली स्थानांतरित कर दी गई थी। पुलिस ने फरार छह आरोपितों की एनबीडब्लू लिया था। मंगलवार को इस संबंध में गिरफ्तारी नहीं होने पर विवेचक शिवराज ¨सह ने छह आरोपितों पूर्व प्रधान इकबाल, नफीस, फुरकान, इफ्तेयार, अकबर व शमीम के खिलाफ कोर्ट से कुर्की की 82 के तहत कार्रवाई का आदेश लिया। बुधवार को पेदा गांव में सभी आरोपितों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। शहर कोतवाल बिजेंद्र ¨सह राणा का कहना है कि सीबीसीआइडी ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। गांव में भी समस्त गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।