विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कीचड़युक्त मार्ग का दंश झेल रहे ग्रामीण

By JagranEdited By:
Published: Sun, 29 Aug 2021 11:03 PM (IST)

नजीबाबाद के मुख्य बाजार व बरातघर को जोड़ने वाला भनेड़ा का संपर्क मार्ग बेहद खस्ताहाल है। जलनिकासी नालियां टूटी व अवरुद्ध होने से पानी संपर्क मार्ग पर फैल रहा है।

कीचड़युक्त मार्ग का दंश झेल रहे ग्रामीण
कीचड़युक्त मार्ग का दंश झेल रहे ग्रामीण

बिजनौर, जेएनएन। नजीबाबाद के मुख्य बाजार व बरातघर को जोड़ने वाला भनेड़ा का संपर्क मार्ग बेहद खस्ताहाल है। जलनिकासी नालियां टूटी व अवरुद्ध होने से पानी संपर्क मार्ग पर फैल रहा है। जिससे संपर्क मार्ग कीचड़युक्त है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश में संपर्क मार्ग पर करीब एक से डेढ़ फीट जलभराव हो जाता है। नालियों से जुड़ा जलनिकासी नाला अवरुद्ध होने से जलभराव मुसीबत बना रहता है। संपर्क मार्ग से आवागमन सुचारू कराने के लिए ग्रामीण कई बार हाथ में फावड़ा थामकर कीचड़ को हटाते हैं। ग्रामीणों को खस्ताहाल संपर्क मार्ग के साथ-साथ जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि मार्ग निर्माण के साथ-साथ जलनिकासी की समस्या दूर होनी चाहिए। ग्रामीणों ने दर्द बयां किया

कई दशक पहले संपर्क मार्ग का निर्माण कराया गया था। बाद में भनेड़ा-मेमन सादात मार्ग ऊंचा होने से संपर्क मार्ग काफी नीचा हो गया। जिससे जलनिकासी अवरुद्ध हो गई। मार्ग निर्माण के साथ-साथ जलनिकासी की समस्या दूर होनी चाहिए।

-चौधरी सत्यप्रकाश सिंह जलनिकासी के एक तालाब में होती थी। नालों के अटे होने से जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

-गुड्डू सिंह जनप्रतिनिधि को गांव की समस्या पर ध्यान देना चाहिए। वे जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीतते तो सबसे पहले खस्ताहाल मार्ग की समस्या का निदान करते।

-मोहम्मद शब्बर खान संपर्क मार्ग से बाजार, मंदिर, बरातघर जुड़े हैं। खस्ताहाल संपर्क मार्ग एक मोहल्ले की समस्या नहीं है।

-शेखर सिंह -इनका कहना है संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट आते ही संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।

- किरण देवी, ग्राम प्रधान भनेड़ा - - - - - -- -