जीत की खुशी में हर्ष फायरिग, ग्राम प्रधान पुत्र गिरफ्तार
पुलिस ने जीत का जश्न मनाने और हर्ष फायरिग करने के आरोप में ग्राम प्रधान के पुत्र को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य पंचायत में जीत का जुलूस निकालने पर ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग मामलों में दस लोग नामजद किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
जेएनएन, बिजनौर। पुलिस ने जीत का जश्न मनाने और हर्ष फायरिग करने के आरोप में ग्राम प्रधान के पुत्र को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य पंचायत में जीत का जुलूस निकालने पर ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग मामलों में दस लोग नामजद किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
गंज चौकी क्षेत्र के गांव भोगनवाला में नवनिर्वाचित प्रधान के पति नसीम और प्रधान पुत्र दिलशाद और टिल्लू, तस्लीम, नौशाद आदि समेत 10 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। भोगनवाला में हनीशा प्रधान नवनिर्वाचित हुई है। प्रधान निर्वाचित होने की खुशी में विजय जुलूस निकाला गया। इस दौराना जुलूस में प्रधान हनीशा के बेटे दिलशाद ने तमंचे से हर्ष फायरिग की। इस मामले में पुलिस ने अवैध तमंचे से फायरिग करने वाले प्रधान पुत्र दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रधान पति समेत अन्य नामजद की पुलिस गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर भोगी में दुष्यंत कोठारी प्रधान पद नवनिर्वाचित हुए बने हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला, जिसमें शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं हुआ। जुलूस की एक वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने ग्राम प्रधान दुष्यंत कोठारी, वीरेंद्र, विवेक, अमित आदि सहित नौ लोगों को नामजद और 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने नवनिर्वाचित प्रधान दुष्यंत कोठारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।