नीट परीक्षा में यशवर्धन वत्स ने पाई 362वीं रैंक
नगर निवासी अधिवक्ता के पुत्र यशवर्धन वत्स ने नीट की परीक्षा में आल इंडिया में 362वीं रैंक हासिल नगर व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पहले ही प्रयास में यशवर्धन ने यह मुकाम हासिल किया है।
बिजनौर, जेएनएन। नगर निवासी अधिवक्ता के पुत्र यशवर्धन वत्स ने नीट की परीक्षा में आल इंडिया में 362वीं रैंक हासिल नगर व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पहले ही प्रयास में यशवर्धन ने यह मुकाम हासिल किया है। उसकी उपलब्धि से परिजनों में हर्ष का माहौल है और उनके यहां बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी अधिवक्ता पंकज कुमार चौहान के पुत्र यशवर्धन वत्स का बचपन से चिकित्सक बनने का सपना था। यशवर्धन की कक्षा पांच तक की पढ़ाई फादरसन स्कूल से हुई। उसके बाद छह से दस तक की शिक्षा पीपीजेएसवी नैनीताल से हुई। जबकि, 11 व 12वीं की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम दिल्ली से हुई। उसके बाद वह लगातार नीट की तैयारी करते रहे। पिछले दिनों हुई नीट की परीक्षा में प्रतिभाग किया। उनकी मेहनत रंग लाई और प्रथम बार में ही सामान्य वर्ग में 365वीं रैंक हासिल करते हुए नगर व क्षेत्र का नाम रोशन किया। यशवर्धन ने बताया कि उनकी बड़ी बहन ²शिका से उन्हें चिकित्सक बनने की प्रेरणा मिली। वह भी आजमगढ़ यूपी के मेडिकल कालेज से एमबीबीएस कर रही है। उधर, यशवर्धन के पिता एड. पंकज कुमार ने बताया कि परिवार में हर्ष का माहौल है। यशवर्धन का लक्ष्य कार्डियोलाजिस्ट बनने का है। वहीं, यशवर्धन ने इस सफलता का श्रेय परिजनों व गुरुजनों का दिया है।