विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरकारी नौकरी का मौका: बिजनौर के मेडिकल कालेज में 49 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ी

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 20 Nov 2026 05:15 PM (IST)

बिजनौर के महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में फैकल्टी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 तक बढ़ी।

  2. काॅलेज की शैक्षणिक व्यवस्था के मजबूत होने की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर में फैकल्टी के 49 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 17 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत 13 प्रोफेसर, 17 एसोसिएट प्रोफेसर और 19 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इससे मेडिकल कालेज में शिक्षकों की कमी दूर होने और एमबीबीएस छात्रों की पढ़ाई एवं प्रशिक्षण व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

आवेदन की अंतिम तिथि पहले 17 नवंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 17 दिसंबर 2026 कर दिया गया है। कालेज प्रशासन की ओर से भर्ती संबंधी विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। मेडिकल कालेज में एमबीबीएस का तीसरा बैच भी संचालित हो रहा है।

ऐसे में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर पर्याप्त फैकल्टी की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है। नई नियुक्तियों से कालेज की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

पाक कला के प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

बिजनौर: राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक मास का पाक कला व बेकरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें साउथ इंडियन, चाइनीज, फास्ट फूड समेत विविध भारतीय व कांटीनेंटल फूड बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण लेने वालों को निश्शुल्क किट दी जाएगी। साथ ही सूक्ष्म व लघु उद्योग करने हेतु इच्छुक लाभार्थियों के लिए अधिकतम एक लाख रुपये का 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले का साक्षर होना तथा आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र के इंचार्ज के अनुसार आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं जो 23 नवंबर तक जमा होंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9410498306 या 9761600882 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।