विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीईटी परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए तीन स्पेशल ट्रेन की घोषणा, इन जिलों के बीच मिलेगी सुविधा

Published: Sun, 25 Oct 2026 01:25 PM (IST)

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

  2. ये ट्रेनें मुरादाबाद-लखनऊ और शाहजहांपुर-बिजनौर के बीच चलेंगी।

  3. उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने अभ्यर्थियों की सुविधा को बताया।

जागरण संवाददाता, नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन मुरादाबाद-लखनऊ, शाहजहांपुर-बिजनौर और वापसी मार्ग पर निर्धारित तिथियों में किया जाएगा। इन विशेष ट्रेनों से परीक्षार्थियों के आवागमन में काफी राहत मिलेगी।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि परीक्षा के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने अभ्यर्थियों को यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी रेलवे से प्राप्त करने की सलाह दी है।

मुरादाबाद-लखनऊ के बीच चलेंगी दो जोड़ी ट्रेनें

गाड़ी संख्या 04322 मुरादाबाद से लखनऊ के लिए 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को संचालित होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04321 लखनऊ से मुरादाबाद के लिए 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 04322 मुरादाबाद से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और बालामऊ होते हुए शाम 6:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04321 लखनऊ से शाम सात बजे रवाना होकर बालामऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली और रामपुर होते हुए रात 1:50 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।

दूसरी जोड़ी में गाड़ी संख्या 04324 मुरादाबाद से लखनऊ के लिए 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 04323 लखनऊ से मुरादाबाद के लिए 26, 31 अक्टूबर और दो नवंबर को संचालित होगी। यह ट्रेन रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और बालामऊ सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

शाहजहांपुर से बिजनौर के बीच भी विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 04325 शाहजहांपुर से बिजनौर के लिए 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04326 बिजनौर से शाहजहांपुर के लिए इन्हीं तिथियों पर चलेगी। यह ट्रेन बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, चांदपुर सियाऊ और हल्दौर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

शाहजहांपुर से ट्रेन सुबह 7:10 बजे रवाना होकर दोपहर दो बजे बिजनौर पहुंचेगी। वापसी में बिजनौर से ट्रेन रात 10:50 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 1:25 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- यूपी-राजस्थान समेत 4 राज्यों के बीच चलेंगी 2 नई ट्रेनें, 26 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

यह भी पढ़ें- UPSSSC PET 2026: परीक्षा का पहला चरण शुरू, यूपी रोडवेज बस और ट्रेन की विशेष व्यवस्था, मैनपुरी में 14352 अभ्यर्थी शामिल