विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी सीजन में बढ़ा चीनी मिलों का कोटा, इस माह के पहले पखवाड़े में 41 लाख क्विंटल से अधिक चीनी बेचेंगी UP की मिलें

By Ajeet Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 02 Nov 2026 06:20 AM (IST)

केंद्र सरकार ने नवंबर के पहले पखवाड़े के लिए चीनी मिलों का कोटा जारी कर दिया है, जिसमें उत्तर प्रदेश ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. केंद्र सरकार ने चीनी मिलों का कोटा जारी कि‍या।

  2. बिजनौर जिले को 4.65 लाख क्विंटल चीनी का कोटा।

अजीत चौधरी, बिजनौर। जिले की चीनी मिलों के लिए केंद्र सरकार ने नवंबर का पहले पखवाड़े का कोटा जारी कर दिया है। सूबे की चीनी मिल 41 लाख क्विंटल से अधिक चीनी बेचेंगी जबकि जिले को 4.65 लाख क्विंटल का कोटा मिला है। नवंबर के पहले सप्ताह में ही मिल नई चीनी बनाने लगेंगी। यानी पहले पखवाड़े में इस सीजन की चीनी भी बाजार में आ जाएगी।

अगस्त में बढ़े चीनी के दाम पर सरकारी दखल के बाद काफी वि‍राम लगा है। हालांकि अभी भी मिल से चीनी लगभग पौने पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। जिले में बरकातपुर, बिजनौर और चांदपुर मिल में चीनी सितंबर की शुरूआत में ही खत्म हो गई थी। बाकी मिलों के पास चीनी थी।

बरकातपुर, बिजनौर और चांदपुर को शासन द्वारा बिक्री का कोटा जारी नहीं किया जा रहा था या किया जा रहा था तो नाममात्र का। लेकिन अब शासन ने सभी मिलों के लिए नवंबर के पहले पखवाड़े के लिए कोटा दिया है। जिले में त्योहारी सीजन में अक्टूबर में चीनी कोटा साढ़े तीन लाख क्विंटल निर्धारित किया गया था जो इस बार और बढ़ा दिया गया है।

चीनी कोटा बढ़ाकर 4.65 लाख क्विंटल किया गया है। इसका कारण है कि नवंबर के पहले पखवाड़े में जिले की चीनी मिल पेराई शुरू कर देंगी और दीपावली की छुट्टियों के बाद पूरी क्षमता से पेराई करेंगी। बरकातपुर चीनी मिल ने जिले में पेराई शुरू कर भी दी है।

जिले की चीनी मिल एक दिन में लगभग आठ लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करती हैं। अगर दस प्रतिशत रिकवरी निकले तो एक दिन में 80 हजार क्विंटल तक चीनी का उत्पादन हो सकता है।

राज्यों को जारी कोटा

  • आंध्र प्रदेश, 197250
  • छत्तीसगढ़, 16340
  • गुजरात, 424080
  • हरियाणा, 9559
  • कनार्टक, 2634390
  • मध्य प्रदेश, 65910
  • महाराष्ट्र, 4777070
  • ओड़िशा, 4300
  • पंजाब, 4309
  • राजस्थान, 1090
  • तमिलनाडू, 355260
  • तेलंगाना, 48010
  • उत्तर प्रदेश, 4172900
  • उत्तराखंड, 13967
  • योग, 13000000

नोट: कोटा क्विंटल में है।

बिजनौर जिले की मि‍लों को जारी कोटा

  • मिल, चीनी कोटा
  • बिजनौर, 14600
  • चांदपुर, 24480
  • धामपुर, 88010
  • स्योहारा, 86000
  • नजीबाबाद, 26360
  • बुंदकी, 45640
  • बिलाई, 37720
  • बहादरपुर, 51030
  • चांगीपुर, 45380
  • बरकातपुर, 50140
  • योग, 469360

नोट: कोटा क्विंटल में है।

चीनी का कोटा इस बार मिला है। मिल में पुरानी चीनी बिलकुल नहीं है। नई चीनी बाजार में भेजी जाएगी। किसानों को भुगतान एकदम समय पर किया जाएगा।
-नरपत सिंह, संयुक्त अध्यक्ष- बरकातपुर चीनी मिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।