चीनी मिलों को मिला एथेनाल बनाने का लक्ष्य, सूबे में किया जाएगा 90 करोड़ लीटर का उत्पादन
केंद्र सरकार ने चीनी मिलों को पेट्रोल में मिलावट के लिए सी-हैवी शीरे से एथेनाल बनाने का लक्ष्य दिया है। उत्तर प्रदेश में 90 करोड़ लीटर एथेनाल का उत्पादन किया जाएगा, जिसमें बी-हैवी शीरे और सिरप से एथेनाल बनाने पर रोक लगाई गई है।

धामपुर मिल में लगा डिस्टलरी प्लांट। सौ. मिल प्रशासन
HighLights
चीनी मिलों को सी-हैवी शीरे से एथेनाल बनाने का लक्ष्य मिला।
उत्तर प्रदेश में 90 करोड़ लीटर एथेनाल का उत्पादन होगा।
बी-हैवी शीरे से एथेनाल बनाने पर लगाई गई है रोक।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। केंद्र सरकार ने चीनी मिलों को सी हैवी शीरे से एथेनाल बनाने का लक्ष्य दिया है। चीनी मिलें 90 करोड़ लीटर शीरा बनाएंगी। इस शीरे की मिलावट पेट्रोल में की जाएगी। बी हैवी शीरे और सिरप से एथेनाल बनाने पर रोक है। मिल इस बार सी हैवी शीरे से ही एथेनाल बनाएंगी। मिलों ने इस पर काम शुरू भी कर दिया गया है।
गन्ने की 0238 प्रजाति ने किसानों को बंपर पैदावार दी। इससे चीनी का पैदावार बढ़ा और दाम घट गए। इस पर भारत सरकार ने चीनी का उत्पादन कम करने के लिए बी हैवी शीरे और सिरप से एथेनाल बनाने पर जोर दिया है। एथेनाल बनाने के लिए जिले में भी पांच मिलों ने डिस्टलरी लगाई। केंद्र सरकार ने मिलों में बी हैवी और सिरप से एथंनाल बनाने पर रोक लगा दी है। चीनी मिल इस बार केवल सी हैवी शीरे से ही एथंनाल बनाएंगी। प्रदेश में सी हैवी से 90 करोड़ लीटर एथेनाल बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें जिले की चीनी मिल भी सी हैवी से एथनाल बनाएंगी। एथंनाल को पेट्रोलियम कंपनी 57.97 रुपये प्रति लीटर में खरीदेंगी।
क्या होता है सी हैवी शीरा
गन्ने से चीनी बनने के बाद बचा तरल सी हैवी शीरा होता है। इसमें अगर गन्ने की मिठास बढ़ाई जाए तो बी हैवी शीरा बनता है। एक क्विंटल गन्ने से 4.25 लीटर सी हैवी या 6.25 लीटर बी हैवी शीरा बनता हौ। एक क्विंटल सी हैवी से 22 लीटर और एक क्विंटल सी हैवी से 31 लीटर एथनाल बनता है। पेट्रोल में एथेनाल की मिलावट 20 प्रतिशत तक की जा रही है। अब शत प्रतिशत एथनाल से बनने वाले वाहन भी लांच किए जा रहे हैं।
इंडस्ट्री कोटा
डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, 18.1047
बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, 15.4250
आइजीएल स्पिरिट्स लिमिटेड, 14.7532
त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, 8.7323
रेडिको खेतान लिमिटेड, 6.5911
डीसीएम श्रीराम लिमिटेड, 5.2194
उत्तम शुगर मिल्स लिमिटेड, 5.1400
पशुपति एक्रीलोन लिमिटेड, 5.0745
अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, 3.4700
धामपुर बायो आर्गेनिक्स लिमिटेड, 2.1776
मवाना शुगर लिमिटेड, 1.7500
धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड, 1.7150
द्वारिकेष शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, 1.6540
बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड, 0.8600
नोट: कोटा करोड़ लीटर में है।
बी हैवी शीरे और सिरप से एथनाल बनाने पर रोक है
इस बार बी हैवी शीरे और सिरप से एथनाल बनाने पर रोक है। सी हैवी शीरे से ही एथनाल बनाई जाएगी। मिलों को सी हैवी शीरे से एथेनाल बनाने का लक्ष्य मिल गया है।-मुकेश कश्यप, जीएम उत्पादन, धामपुर चीनी मिल।