Move to Jagran APP

अमान्य विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का न किया जाए पंजीकरण

हसकहसक यहसकहसक यहकयहसकयसह कयसह कयसह कयहसे;कहसकहसक यहकयहसकयसह कयसह कयसह कयहसे;कहकयहसकयसह कयसह कयसह कयहसे;क

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 10:47 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 06:27 AM (IST)
अमान्य विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का न किया जाए पंजीकरण
अमान्य विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का न किया जाए पंजीकरण

बिजनौर, जेएनएन। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण मिश्र ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि वह सभी निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन करना सुनिश्चित करें। कहा कि कन्या सुमंगला योजना कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के माध्यम से जनमानस को जागरूक करें एवं इस योजना को सफल बनायें।

loksabha election banner

25 जून से 30 जून 19 के मध्य विद्यालय के सभी कक्षा, प्रयोगशाला कक्ष एवं अन्य कक्षों, शौचालयों, मूत्रालयों, विद्यालय परिसर की विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई कराएं। शैक्षिक पंचाग वर्ष 2019.2020 के अनुसार विद्यालय में पठन-पाठन अर्थात शिक्षण कार्य एवं अन्य क्रियाकलापों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाना तथा शिक्षक डायरी को बनाया जाना तथा प्रधानाचार्य द्वारा उसका समय-समय पर अनुश्रवण किया जाना।

मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बिजनौर इंटर कालेज बिजनौर के सभाकक्ष में प्रधानाचार्यों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में बताया कि महापुरुषों की जयंती के अवसर पर विद्यालय में होने वाले अवकाश से एक दिन पूर्व विद्यालयों में महापुरुषों के बारे में विस्तृत जानकारी देना। विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों का ऑनलाइन मास्टर डाटा एवं प्रधानाचार्य के डिजिटल हस्ताक्षर को समय से अपडेट कराया जाना। अमान्य विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का पंजीकरण न किया जाना। अग्नि शमन सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करना एवं कार्यशाला का आयोजन करना आदि पर जोर दिया गया। डीआइओएस ने बताया कि भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी विद्यालय का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। विद्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.