दीपावली पर बाजार में होगी धनवर्षा
दीपावली का त्योहार जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे ही बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। व्यापारियों ने त्योहारों को देखते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान सजा लिए हैं। बाजार में प्रवेश करते ही दीपावली पर्व नजदीक आने का एहसास हो जाता है। कोरोनाकाल के बाद व्यापारियों को दीपावली पर्व पर अच्छी बिक्री होने की पूरी उम्मीद है।
जेएनएन, बिजनौर। दीपावली का त्योहार जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। व्यापारियों ने त्योहारों को देखते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान सजा लिए हैं। बाजार में प्रवेश करते ही दीपावली पर्व नजदीक आने का एहसास हो जाता है। कोरोनाकाल के बाद व्यापारियों को दीपावली पर्व पर अच्छी बिक्री होने की पूरी उम्मीद है।
कोरोना काल में सबकुछ बंद था। बाजार से लेकर स्कूलों में ताला लगा रहा। कोरोना काल धीरे-धीरे कम हुआ, तो धीरे-धीरे बाजार भी खुलने लगे हैं। कोरोना काल लंबा खिचने के कारण बाजार फीके पड़ गए थे। कोरोना संक्रमण कम होने पर धीरे-धीरे बाजार खुले और रौनक बढ़ी। व्यापारियों को त्योहार में अच्छी बिक्री होने की पूरी उम्मीद है। बाजार में दिन प्रतिदिन भीड़ बढ़ रही है। दीपावली पर्व आने से पहले बाजार सज गए हैं। दीपावली, धनतेरस व भैयादूज आदि त्योहारों पर बाजार में ग्राहकों की संख्या काफी आने तथा खरीदारी करने से व्यापारियों को लाभ होने की उम्मीद है। अच्छे कारोबार की उम्मीद से उनके चेहरे खिले हुए हैं। विभिन्न कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए स्कीम चला रही हैं। बिजली की दुकानों पर गणेश, लक्ष्मी व सरस्वती मां की तस्वीरें खूब सजी हुई हैं। इनमें काफी तस्वीर इलेक्ट्रॉनिक हैं, जिसमें कलरफुल लाइट लगी हुई हैं, जो तस्वीर को और अच्छा लुक दे रही हैं। दुकानों पर विभिन्न फूलों के सामान के साथ प्लास्टिक फूलों की माला बिक रही है। कंदील, इलेक्ट्रानिक झालर, बल्ब की झालर आदि सामान बाजार में दुकानों पर लटके हुए हैं, जो बाजार में आने वाले ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। व्यापारी नेता मुनीश त्यागी का कहना है कि कोरोना का बाजार पर पूरा असर आया था। चल रहे और आने वाले त्योहारों व विवाह सीजन में व्यापारियों को काफी बिक्री होने की पूरी उम्मीद है। दुकानदार कोरोना प्रोटाकाल का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं।