Move to Jagran APP

पूर्व राज्यपाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अफजलगढ़ में पूर्व राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी शनिवार को अफजलगढ़ पहुंचे। जहां शुगर मिल परिसर में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 07:31 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 07:31 PM (IST)
पूर्व राज्यपाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पूर्व राज्यपाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बिजनौर, टीम जागरण। अफजलगढ़ में पूर्व राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी शनिवार को अफजलगढ़ पहुंचे। जहां शुगर मिल परिसर में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने सभी दलों को एकजुट होकर लड़ना चाहिए।

loksabha election banner

शनिवार को शुगर मिल परिसर पहुंचे पूर्व राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी का सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रेसवार्ता में डा. कुरैशी ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को अखिलेश यादव ही टक्कर दे सकते हैं। जिससे उत्तर प्रदेश को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मजबूत हो रही है, लेकिन अभी जो हालात हैं, इसमें विपक्षी दलों का एक फ्रंट बने और कांग्रेस भी अखिलेश का साथ दे कर भाजपा को सत्ता से दूर करे।

पूर्व राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश व देश में नफरत की बुनियाद खड़ी कर लोगों को गुमराह करके हिन्दू-मुस्लिमों को बांटने की साजिश हो रही है। अंबानी और अडानी को देश की संपत्ति का मालिक बनाया जा रहा है। कहा कि भले ही भाजपा ने कृषि कानून वापस लेने का फैसला लिया हो, लेकिन एक साल के अंदर किसान आंदोलन के दौरान जो जान गवा चुके हैं, उनकी भरपाई कौन करेगा। स्वागत करने वालों में इश्हाक उस्मानी, राधा सैनी, सपा नगराध्यक्ष इरशाद हुसैन, कारी सालिम, हाफिज अय्यूब, मुफ्ती अमजद, जाहिद हुसैन तथा सलीम अहमद आदि मौजूद रहे। नए वोट बनवाने में जुटे कार्यकर्ता- मनोज पारस

किरतपुर: समाजवादी पार्टी नगीना विधानसभा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में सपाइयों ने नए वोट बनवाने व प्रदेश भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया। विधायक मनोज पारस ने कहा कि प्रदेश में भाजपाइयों ने जो कार्य किए हैं, उससे मुस्लिम, दलित, गरीब, व्यापारी निराश हुआ है। प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है।

शनिवार को मौअज्जमपुर टैंपू सटैेंड पर समाजवादी पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन किया गया। जिसमें सपा के चेयरमैन अब्दुल मन्नान ने कहा कि एक-एक वोट कीमती है। इसलिये कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह एक-एक वोट पर मेहनत करें। बूथ पर जाकर अपने और परिवार में जिनका वोट नहीं है वोट अवश्य बनवायें। उन्होंने कहा कि इस बार मनोज पारस और अधिक वोटों से जीतेंगे। काजी तारिक अली की अध्यक्षता आयोजित बूथ सम्मेलन में सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रभा चौधरी, कमलेश भुईयार, शब्बन जुनेदी रफीक, पुरोषतम, फैजान, सरफराज आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.