Move to Jagran APP

अनदेखी से हर दिन बढ़ रहा कोरोना का खतरा

नजीबाबाद में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। पुलिस ने बगैर मास्क घूमते लोगों का चालान काटा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 06:08 PM (IST)
अनदेखी से हर दिन बढ़ रहा कोरोना का खतरा

जेएनएन, बिजनौर। नजीबाबाद में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। पुलिस ने बगैर मास्क घूमते लोगों का चालान काटा।

loksabha election banner

रविवार को थाना प्रभारी संजय शर्मा के निर्देशन में पुलिस ने मास्क व वाहन चेकिग अभियान चलाया। दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क चेकिग की। बाजार कल्लूगंज, चौक बाजार, जगन्नाथ चौक सहित नगर में घूमने वाले नागरिकों एवं प्रतिष्ठान संचालकों का मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने चालन किया। पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए अधिकांश लोगों ने मास्क तो चेहरे पर लगा लिए लेकिन पुलिस के जाते ही अधिकांश लोगों ने लापरवाही बरतते हुए मास्क गले में लटका लिया। उधर, पुलिस ने नगर के प्रमुख चौराहों पर वाहन चेकिग भी की। बगैर मास्क व बगैर हेलमेट वाहन चला रहे लोग पुलिस से बचने के लिए उल्टे पांव लौट गए।

-बाजार में बगैर मास्क खुलेआम घूम रहे लोग

संवाद सूत्र, बढ़ापुर: लोगों में कोरोना का डर नहीं रहा। लोग सतर्क नहीं दिखाई दे रहे हैं। खुलेआम बाजारों में बिना मास्क व बिना शारीरिक दूरी बनाए घूमते नजर आए।

सर्दी शुरू होते ही कोरोना का कहर दोबारा बढ़ने लगा है। कस्बे में रविवार को बाजारों में शारीरिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। लोग बाजारों में बिना मास्क व बिना शरीरिक दूरी बनाए धूमते नजर आए। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाबजूद भी लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। बीते दिनों त्योहार पर लोगों ने जमकर लापरवाही बरती। न ही मास्क लगाया और न ही शारीरिक दूरी का पालन किया। यहां तक कि सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी नहीं किया गया। बिना किसी कार्य के भी लोग घरों से बाहर घूमते नजर आए। बाजारों में बाइकों पर लोग बिना मास्क व बिना शारीरिक दूरी बनाए नजर आए। इक्का-दुक्का बाइकों पर ही लोग मास्क लगाकर चलते नजर आए। यहां तक कि एक बाइक पर चार-चार नवयुवक बिना मास्क के नियमों का उल्लंघन करते दिखाई दिए।

-कोरोना संक्रमित युवक ने मेहमानों को खिलाए गोलगप्पे

संवाद सूत्र, किरतपुर:

मोहल्ला बुद्वपाड़ा निवासी एक परिवार के तीन लोग शुक्रवार को कोरोना संक्रामित पाए गए थे। उनका एक पुत्र चार दिन पहले कोरोना संक्रमित पाया गया था। शनिवार को जब युवक की तालाश की गई तो पुलिस को कोरोना संक्रमित एक बरात की दावत में गोलगप्पे खिलाता मिला। जिससे पुलिस भी सकते में आ गई। जब तक पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लिया, तब तक वह बरात में आए न जाने कितने मेहमानों को गोलगप्पे खिला चुका था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.