विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परेशानी का सबब बना अधूरा पड़ा संपर्क मार्ग

By JagranEdited By:
Published: Sun, 29 Aug 2021 06:06 AM (IST)

नजीबाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग व नगर को जोड़ने वाला दोजयवाली-बिजौरी संपर्क मार्ग खस्ताहाल है। बरसात के चलते संपर्क मार्ग की ...और पढ़ें

परेशानी का सबब बना अधूरा पड़ा संपर्क मार्ग
परेशानी का सबब बना अधूरा पड़ा संपर्क मार्ग

बिजनौर, जेएनएन। नजीबाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग व नगर को जोड़ने वाला दोजयवाली-बिजौरी संपर्क मार्ग खस्ताहाल है। बरसात के चलते संपर्क मार्ग की बजरी उखड़ गई है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने का काम छेड़ा था, लेकिन बरसात के चलते संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। बाइक सवार संपर्क मार्ग की उखड़ी बजरी से फिसलकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीण संपर्क मार्ग शीघ्र नहीं बनाए जाने से हैरान और परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों ने संपर्क मार्ग को बनवाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बयां किया दर्द

संपर्क मार्ग की मरम्मत का कार्य बरसात से बहुत पहले शुरू हुआ था, लेकिन विभाग की उदासीनता के चलते संपर्क मार्ग बरसात से पहले तैयार नहीं हो सका।

-राजेंद्र सिंह एडवोकेट, निवासी बिजौरी संपर्क मार्ग कई गांव को जोड़ता है। क्षेत्रीय लोगों सहित राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। खस्ताहाल मार्ग की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।

-विनोद परमार, भाकियू नेता संपर्क मार्ग के आधे हिस्से में निर्माण सामग्री पड़ी है जबकि आधा हिस्से में लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। संपर्क मार्ग का मरम्मत कार्य भी अभी अधूरा है।

-कपिल ठाकुर, निवासी पुरुषोत्तमपुर दोजयवाली-बिजौरी संपर्क मार्ग खस्ताहाल होने की वजह से सुबह-शाम टहलने नहीं जा रहे हैं। संपर्क मार्ग की मरम्मत कार्य जल्द पूरा होना चाहिए।

-श्रीराम, निवासी पाईबाग -इनका कहना है:

संपर्क मार्ग का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। बरसात के चलते तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- ज्ञान प्रकाश, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद