Move to Jagran APP

कोहरा व शीतलहर चलने से लुढ़का पारा

दिनोदिन सर्दी का सितम लगातार लोगों पर भारी पड़ रहा है। रविवार को सुबह सवेरे से ही आसमान में कोहरे की धुंध छाई रही है। आसमान में दिनभर धुंध छाई होने से सूर्यदेव दिखाई नहीं दिये। कोहरा शीतलहर चलने से मौसम में सुन्न ज्यादा रही। ठंड अत्याधिक होने पर अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 10:39 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 10:39 PM (IST)
कोहरा व शीतलहर चलने से लुढ़का पारा
कोहरा व शीतलहर चलने से लुढ़का पारा

बिजनौर, जागरण टीम। दिनोदिन सर्दी का सितम लगातार लोगों पर भारी पड़ रहा है। रविवार को सुबह सवेरे से ही आसमान में कोहरे की धुंध छाई रही है। आसमान में दिनभर धुंध छाई होने से सूर्यदेव दिखाई नहीं दिये। कोहरा, शीतलहर चलने से मौसम में सुन्न ज्यादा रही। ठंड अत्याधिक होने पर अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। जनपद का अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस तथा 8.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

loksabha election banner

पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और मैदान में हुई बारिश ने सर्दी बढ़ा दी। आधी जनवरी बीत चुकी है, लेकिन सर्दी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। रविवार को सुबह के समय से कोहरा छाया रहा। इससे ठंड ज्यादा होने पर लोग अलाव पर हाथ सेंकते दिखाई दिये। पूरे दिन सूर्यदेव नहीं निकलने से ठंड का असर ज्यादा बढ़ता चला गया। ठंड के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही और बाजार में भी भीड़ कम दिखाई दिया। तापमान लुढ़क जाने के कारण सर्दी का सितम बरकरार बना हुआ है। पिछले 4 दिनों से शीतलहर का दौर बना हुआ है और लगातार तापमान गिर रहा है।

कोतवाली देहात : रविवार को तापमान कम होने की वजह से ठंड बरकरार बनी हुई है। सुबह, शाम के समय लोग गलन भरी सर्दी से बेहाल हो गए। गत शनिवार को भी कुछ ऐसा ही आलम बना रहा। पूरे दिन सूरज नहीं निकल पाया था। रविवार को दूसरे दिन सूरज न निकलने से सर्दी का असर ज्यादा रहा। रविवार अवकाश का दिन व सर्दी ज्यादा होने पर लोगों ने घर में रहना ही सुरक्षित समझा। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ था। कोहरे के कारण हाईवे और दूसरे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वाहन चालक फाग लाइट के सहारे धीमी गति में चलते रहे। कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना के मौसम वैज्ञानिक सतीश कुमार के अनुसार दिन का तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गत शनिवार को दिन का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस था। दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.