किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान
नगीना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग था। बुधवार को दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इससे आहत होकर गुरुवार को किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे नगर के नर्सिग होम ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया।
जेएनएन, बिजनौर। नगीना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग था। बुधवार को दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इससे आहत होकर गुरुवार को किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे नगर के नर्सिग होम ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि जल्द आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। दहेज की खातिर दिया तीन तलाक
हीमपुर दीपा: ससुरालियों द्वारा विवाहिता को दहेज की खातिर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे दो लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। वहीं, मांग पूरी न होने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
गांव नाईपुरा निवासी यासीन की पुत्री शमशाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ढाई वर्ष पूर्व उसका निकाह थाना मंडावली के गांव नारायणपुर निवासी नदीम से हुआ था। मायके पक्ष के लोगों ने हैसियत अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन वह निकाह में मिले सामान से खुश नहीं थे। कुछ दिनों बाद ही उन्होंने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया और दहेज में दो लाख रुपये व बुलेट बाइक की मांग करने लगे। दो दिन पूर्व उन्होंने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही मायके वालों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि गुरुवार को उसका पति मायके पहुंचा और उससे मारपीट करते हुए तीन तलाक दे दिया। प्रभारी निरीक्षक वली मोहम्मद ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए जांच करने की बात कही है।