दिनभर नहीं दिखे सूर्यदेव, बढ़ी ठंड
पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होने मैदानी क्षेत्र में शीतलहर ने अपना सितम दिखाना आरंभ कर दिया है।
बिजनौर, जेएनएन: पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होने मैदानी क्षेत्र में शीतलहर ने अपना सितम दिखाना आरंभ कर दिया है। जनपद के मौसम ने गुरुवार को फिर करवट बदली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिन में सूर्यदेव बादलों से लुका-छुपी खेलते रहे। दिन में सूर्यदेव कम निकलने से ठंड का अहसास ज्यादा रहा। शीतलहर के चलते जिले में ठंड बढ़ गई है। ठंड ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर किया। जब भी हल्की धूप निकलती तो लोगों को ठंड से राहत मिली। बिगड़ते मौसम एवं शीतलहर के कारण जिले में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह व शाम को ज्यादा ठंड होने से बाजार एवं सड़कों पर लोगों की भीड़ कम दिखाई दी। लोग जरूरी कार्य के लिए घर से बाहर निकलने, तो वह गर्म कपड़ों सहारा लेकर निकलें। सुबह ठंड के चलते स्कूली बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। जिला मुख्यालय समेत अन्य शहरों में लोग चौराहों पर ठंड से बचने के लिए अलाव की सहारा ले रहे हैं।