Move to Jagran APP

बिजनौर, चांदपुर मिल का किया निरीक्षण

उप गन्ना आयुक्त अमर सिंह ने डीसीओ यशपाल सिंह के साथ गुरुवार को पीबीएस फूड (शुगर) प्राइवेट लिमिटेड चांदपुर शुगर मिल में चल रहे मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इसके उपरांत वेव इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड इकाई बिजनौर का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 11:21 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 11:21 PM (IST)
बिजनौर, चांदपुर मिल का किया निरीक्षण

बिजनौर, जेएनएन। उप गन्ना आयुक्त अमर सिंह ने डीसीओ यशपाल सिंह के साथ गुरुवार को पीबीएस फूड (शुगर) प्राइवेट लिमिटेड चांदपुर शुगर मिल में चल रहे मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इसके उपरांत वेव इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड इकाई बिजनौर का निरीक्षण किया।

loksabha election banner

दोनों चीनी मिलों में सकल अनुरक्षण का कार्य करीब 65 फीसद से अधिक पूर्ण हो चुका है। उप गन्ना आयुक्त ने मिल अधिकारियों दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि केन कैरियर चैन 30 सितंबर तक मरम्मत होकर यथास्थान लग जाएंगी। मिल हाउस में चार मिल में 12 में से 5 रोलर लग चुके हैं। आठ तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें चार रोलर रिसेल होकर आने हैं। 20 अक्टूबर तक यथास्थान लगा दिए जाने की संभावना है। सकल अनुरक्षण का कार्य लगभग 65 फीसद से अधिक पूर्ण हो चुका है। संपूर्ण मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य 25 अक्टूबर 2021 तक पूर्ण हो जाने की संभावना है। मिल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि आगामी पेराई सत्र में शासन द्वारा निर्धारित समय पर चीनी मिल संचालन सुनिश्चित करें। जनसंवाद बैठक में किसानों से चर्चा

धामपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न गांवों में जनसंवाद बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों के साथ कृषि कानूनों सहित किसानों की स्थानीय स्तर की बेसहारा पशु से नुकसान, गन्ना बकाया व बिजली बिल आदि समस्याओं पर चर्चा की गई।

गुरुवार को ग्राम पंचायत हर्रा, गजुपुरा, भटपुरा, बमनौली, जमालपुर और मधी आदि में कांग्रेस जनसंवाद बैठक की गई। प्रदेश में किसानों व आम जनता की समस्याओं सहित कानून व्यवस्था, कृषि कानून, किसानों के आंदोलन और किसानों की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष ठाकुर आदित्य सिंह ने कहा कि किसानों के सामने स्थानीय स्तर पर कई समस्याएं हैं, जिनका अभी तक हल नहीं हो सका है। कृषि कानून के मुद्दे पर तो किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, अगले माह इसे एक साल हो जाएगा। बैठक में आदित्य सिंह, लोकेंद्र चौहान, फैजल, अमित पाल, अनिल चौधरी, राजेश कुमार, योगेंद्र, लवकुश, सुरेश कुमार, सुरेंद्र, नदीम, लक्ष्मण, अवनीश कुमार शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.