Move to Jagran APP

¨हदू-मुसलमान में नफरत भरना चाहती है भाजपा: अतुल प्रधान

बिजनौर : समाजवादी पार्टी की 'सामाजिक न्याय, प्रजातंत्र बचाओ' साइकिल यात्रा रविवार को बिजनौर पह

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 09:30 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 09:30 PM (IST)
¨हदू-मुसलमान में नफरत भरना चाहती है भाजपा: अतुल प्रधान
¨हदू-मुसलमान में नफरत भरना चाहती है भाजपा: अतुल प्रधान

बिजनौर : समाजवादी पार्टी की 'सामाजिक न्याय, प्रजातंत्र बचाओ' साइकिल यात्रा रविवार को बिजनौर पहुंच गई। हजारों संख्या में कार्यकर्ता साइकिल यात्रा में शामिल हुए। छात्र सभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व रैली प्रभारी अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा ¨हदू-मुसलमान को लड़ाकर विकास की जगह नफरत बढ़ा रही है। गाय व गंगा के नाम पर राजनीति की जा रही है। प्रदेश सरकार ने गाय के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया है।

loksabha election banner

रविवार दोपहर समाजवादी पार्टी की 'सामाजिक न्याय, प्रजातंत्र बचाओ' साइकिल यात्रा मुख्यालय स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पहुंची। कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में रैली के प्रभारी अतुल प्रधान ने बताया कि साइकिल यात्रा 13 से 23 सितंबर तक सहारनपुर से दिल्ली तक जाएगी। वह खुद साइकिल से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ रैली में रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के जुल्मों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा गाय व गंगा की राजनीति कर रही है। अभी तक दो बजट पास हो चुके हैं। गाय के उत्थान के लिए कोई बजट पास नहीं किया गया है। गंगा को स्वच्छ करने के नाम सिर्फ लोगों का ध्यान हटाया है। भाजपा नेता सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की योजनाओं का फीता काट रहे हैं। अतुल प्रधान ने कहा कि 2019 में सपा 75 सीटें जीतेगी। शिवपाल यादव के अलग मोर्चा बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तय करेंगे। वही माना जाएगा। इसके बाद अतुल प्रधान व सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव की अगुवाई में साइकिल यात्रा रैली चांदपुर चुंगी, हल्दौर, पैजनिया होते हुए नूरपुर के लिए रवाना हो गई। रविवार रात में यात्रा वहां विश्राम करने के बाद सोमवार सुबह मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई। इस दौरान पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, मूलचंद चौहान, पूर्व सांसद यशवीर ¨सह, विधायक मनोज पारस, विधायक तसलीम अहमद, पूर्व सांसद शीशराम रवि, शमशाद अंसारी, राशिद हुसैन, रफीक अंसारी, प्रभा चौधरी, मुअज्जम खां, श्लोक पंवार समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.